BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पड़ा हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली को हार्ट अटैक आया है। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह (शनिवार) सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरभ गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्विटर पर उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।