Thursday , April 25 2024

वीडियोग्राफी मामले में MP भगवंत मान पाए गए दोषी

bhaनई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को संसद में वीडियोग्राफी करने के मामले में दोषी पाया है। लोकसभा की कमेटी बुधवार को अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपेगी।

कमेटी ने भगवंत मान को संसद की सुरक्षा व्यवस्था की वीडियोग्राफी करने के मामले में दोषी पाया है। इस मामले में समिति ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को अंतिम निर्णय लेना है।

पंजाब के संगरूर से भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सांसद हैं। भगवंत मान ने संसद के अधिवेशन के दौरान फेसबुक लाइव पर संसद का विडियो शेयर किया। लोकसभा ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया।

कमेटी ने अपनी जांच पूर्ण कर ली है। जिसमें यह माना गया है कि मान द्वारा शेयर किए गए विडियो से संसद की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां उजागर होती हैं। संसद पर हमला करने में आतंकवादी इन जानकारियों का प्रयोग कर सकते हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com