Wednesday , May 28 2025
भाजपा नेता शैलेश विश्वकर्मा सड़क हादसे में मृत, मौसी शीला की भी गई जान

भाजपा बूथ अध्यक्ष शैलेश विश्वकर्मा की सड़क हादसे में मौत

गाजीपुर। भाजपा नेता सड़क हादसा में असमय मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। सैदपुर पश्चिमी मंडल के बूथ अध्यक्ष शैलेश विश्वकर्मा (23 वर्ष) और उनकी मौसी शीला विश्वकर्मा की सोमवार को जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

शैलेश मौधा गांव से अपनी मौसी को उनके घर दानगंज (वाराणसी) पहुंचाने बाइक से निकले थे। लौटते समय चंदवक क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। शैलेश भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता और मौधा गांव के पूर्व मंडल अध्यक्ष सभाजीत विश्वकर्मा के भतीजे थे।

घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। बताया गया कि शैलेश अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। वे सरल स्वभाव, मिलनसार और ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता माने जाते थे। उनकी मौसी शीला विश्वकर्मा हाल ही में 23 मई को उनके बड़े भाई की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रही थीं।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शैलेश की असमय मृत्यु पर गहरा शोक जताया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बृजेन्द्र राय, रामतेज पांडेय, प्रो. शोभनाथ यादव, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष अचल सिंह और मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने परिवार को सांत्वना दी।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com