Saturday , April 20 2024

BSF ने पाकिस्तानी रेंजर्स की 14 पोस्टें उड़ाईं, 8 को किया ढेर

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ और अर्निया सैक्टर और राजौरी जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के निकट एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम गांवों को निशाना बना गया। पाक की ओर से दागे जा रहे 80 और 120 एम.एम. के मोर्टारों के चलते सीमावर्ती कस्बे के रामगढ़, अर्निया, मेंढर में बाजार बंद रहे। भारतीय जवानों ने जम्मू के रामगढ़ और अर्निया सैक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे इलाके में जवाब देते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स की 14 चौकियां को उड़ा दी और 2 रेंजर्स सहित 6 नागरिकों को ढेर कर दिया है। राजौरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में पाकिस्तान सेना की ओर से एक मोर्टार दागा गया, जिसमें दो महिलाओं  की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह साढ़े 5 बजे से ही पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय जवान पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इसके अलावा अधिकारियों ने जम्मू जिले में सीमावर्ती इलाकों के 174 स्कूलों को बंद करने का निर्देश भी दिया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com