कसया, कुशीनगर। बुद्ध जयंती शोभा यात्रा के पावन अवसर पर कुशीनगर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। त्रिविधपावनी 2569वीं बुद्ध जयंती के उपलक्ष्य में बौद्ध धर्मावलम्बियों ने भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा धम्म ध्वज दिखाकर की गई। आयोजन का उद्देश्य तथागत बुद्ध के उपदेशों के माध्यम से विश्व कल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
सुबह की शुरुआत प्रभात फेरी, महापरिनिर्वाण मंदिर में सूत्र पाठ, पूजन-वंदन और विश्व शांति की कामना के साथ हुई। इसके बाद भिक्षु संघ अध्यक्ष अग्ग महा पंडित भदंत ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में बुद्ध की सजीव झांकियों सहित विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मार्ग में महापरिनिर्वाण पथ, चाइना मंदिर, बुद्धा गेट, बुद्ध इंटर कॉलेज, गोलबाजार, अनिरुद्धवा, श्रीलंका मंदिर, कोरिया मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण स्थल शामिल रहे।
Read it also : रामगंज बाजार में हलचल, व्यापारियों ने दबंगों के खिलाफ खोला मोर्चा
मुख्य अतिथि म्यांमार के राजदूत ऊ जाव ने अपने संबोधन में कहा कि “बुद्ध के उपदेशों में ही विश्वकल्याण निहित है।” विशिष्ट अतिथि कुलपति पूनम टंडन ने कहा कि बुद्ध का दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कार्यक्रम में आईपीएस संजय कुमार, अरुण कुशवाहा, आनंद कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।
📍 समारोह के अंत में भिक्षु ज्ञानेश्वर ने उपासकों को त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया। कार्यक्रम में भिक्षुओं द्वारा पारंपरिक ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के स्वर में पिंडदान किया गया और ‘सोहर’ की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
शाम को बुद्ध का पूजन अर्चन व महापरित्राण पाठ आयोजित हुआ। इस अवसर पर भंते महेंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संचालन भिक्षु डॉ. नन्द रतन महाथेरा ने किया। इस भव्य आयोजन में म्यांमार राजदूत की पत्नी, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भंते नंदका, भिक्षुणी धम्म नयना, भिक्षु शील प्रकाश, भंते अशोक, भंते विनय कीर्ति, भंते कबीर सहित बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु उपस्थित रहे।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal