मथुरा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/category/state/uttar-pradesh/मथुरा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 08 May 2025 10:00:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png मथुरा Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/category/state/uttar-pradesh/मथुरा 32 32 वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साथ बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे https://vishwavarta.com/sant-premanand-maharaj-hadsa-vrindavan/119372 Thu, 08 May 2025 10:00:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119372 मथुरा, 8 मई 2025:वृंदावन में बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिक्रमा मार्ग पर स्वागत के लिए लगाए गए लोहे के भारी ट्रस का हिस्सा अचानक गिरने लगा। गनीमत रही कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रस को गिरने से पहले ही …

The post वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साथ बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मथुरा, 8 मई 2025:
वृंदावन में बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परिक्रमा मार्ग पर स्वागत के लिए लगाए गए लोहे के भारी ट्रस का हिस्सा अचानक गिरने लगा। गनीमत रही कि वहां मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रस को गिरने से पहले ही संभाल लिया, जिससे संत प्रेमानंद महाराज और अन्य श्रद्धालु सुरक्षित रहे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रस गिरने के दौरान महाराज जी उसके ठीक नीचे थे। घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने सभी को शांत रहने का संदेश दिया और पदयात्रा को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया।

यह घटना बुधवार सुबह की है, जब संत प्रेमानंद महाराज अपनी नियमित पदयात्रा पर निकले थे। परिक्रमा मार्ग पर हरिवंश महाप्रभु हितोत्सव के कार्यक्रम की तैयारियों के तहत लोहे का ट्रस लगाया गया था। जब महाराज जी उस ट्रस के नीचे से गुजर रहे थे, तभी वह हिलकर गिरने लगा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और आयोजकों की सजगता से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

The post वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साथ बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रात्रि में नहीं होंगे दर्शन, प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित https://vishwavarta.com/premanand-maharaj-night-yatra/119174 Sat, 03 May 2025 08:10:03 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119174 वृंदावन/मथुरा।प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब स्थगित कर दी गई है। केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक अपील जारी करते हुए भक्तों से अनुरोध किया है कि वे महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रात के समय दर्शन के लिए रास्तों पर एकत्र न हों। आश्रम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, …

The post रात्रि में नहीं होंगे दर्शन, प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
वृंदावन/मथुरा।
प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब स्थगित कर दी गई है। केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक अपील जारी करते हुए भक्तों से अनुरोध किया है कि वे महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रात के समय दर्शन के लिए रास्तों पर एकत्र न हों।

आश्रम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज रात्रि में अपनी नियमित पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे, जिससे बड़ी संख्या में भक्त रात-रात भर इंतजार करते दिखाई दे रहे थे। इस नई घोषणा के बाद अब भक्तों को रात में महाराज जी के दर्शन की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी, जिससे उन्हें असुविधा से राहत मिलेगी।

बताते चलें कि कुछ दिन पहले भी प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई थी। पांच दिन बाद उन्होंने सुबह चार बजे यात्रा पुनः शुरू की थी, लेकिन अब दोबारा स्वास्थ्य में दिक्कत आने पर रात्रि यात्रा को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, महाराज जी को चलने में कठिनाई महसूस हो रही है। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उन्हें विश्राम की आवश्यकता है, इसी कारण यात्रा स्थगन का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन रात दो बजे से पदयात्रा शुरू करते थे, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते थे। यह पदयात्रा आश्रम परिसर में स्थित केलि कुंज पर समाप्त होती थी।

आश्रम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात्रि पदयात्रा के स्थगन का निर्णय महाराज जी के स्वास्थ्य हित में लिया गया है और सभी भक्तों से अपेक्षा है कि वे इस निर्णय को सहयोगात्मक दृष्टि से स्वीकार करें।

The post रात्रि में नहीं होंगे दर्शन, प्रेमानंद महाराज की यात्रा स्थगित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू https://vishwavarta.com/mahakumbh-2025-special-spiritual-journey-of-devotees-from-all-over-the-world/118476 Mon, 13 Jan 2025 18:33:34 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118476 “महाकुंभ 2025, प्रयागराज में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का अद्भुत आध्यात्मिक संगम है। इस धार्मिक आयोजन में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम आस्था और शांति का प्रतीक बन चुका है, जहाँ विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए पहुंच रहे हैं।” विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 144 …

The post महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुंभ 2025, प्रयागराज में दुनिया भर के श्रद्धालुओं का अद्भुत आध्यात्मिक संगम है। इस धार्मिक आयोजन में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम आस्था और शांति का प्रतीक बन चुका है, जहाँ विदेशी श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का अनुभव करने के लिए पहुंच रहे हैं।”

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: 144 साल बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ ने न केवल भारत के भक्तों बल्कि दुनियाभर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया है।

यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम अनगिनत आस्थाओं और संस्कृतियों को एकजुट कर रहा है। विदेशी श्रद्धालु यहां मोक्ष की तलाश, आध्यात्मिक शांति और भारतीय संस्कृति का अनुभव करने आए हैं।

“भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है,” संगम में डुबकी लगाने के बाद ब्राजील से आए फ्रांसिस्को।

फ्रांसिस्को बताते हैं, “मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की तलाश में हूं। संगम में डुबकी लगाना मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव है। यहां आकर मुझे आत्मा की शांति मिली है। जय श्रीराम।”


साउथ अफ्रीका की निक्की कहती हैं, “यहां की ऊर्जा अभूतपूर्व है। गंगा के संगम में डुबकी लगाकर मैं धन्य महसूस करती हूं।”

निक्की, जो सनातन धर्म का पालन करती हैं, भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता से गहराई से प्रभावित हैं। वह कहती हैं, “गंगा का पवित्र जल आत्मा को शुद्ध करता है। यहां आकर मेरी सभी इच्छाएं पूरी हो गईं।”

स्पेन के जोस ने कहा, “महाकुंभ में आना मेरा सपना था, और यह अब पूरा हुआ।”

जोस बताते हैं, “मैंने गंगा में डुबकी लगाई और महसूस किया कि यह स्थान अनमोल है। मुझे भारत आने का मौका मिला, और यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा अनुभव है।”

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पावेल जॉब्स ने महाकुंभ में भारतीय आध्यात्मिकता का अनुभव किया।

लॉरेन बताती हैं, “स्टीव हमेशा भारत के आध्यात्मिक पक्ष की तारीफ करते थे। यहां आकर मैंने उनकी बातों का मतलब समझा। महाकुंभ में आना आत्मा को छू लेने वाला अनुभव है। यह देश एक गहरा संदेश देता है—शांति, समर्पण और मोक्ष।”

रूस के जेरेमी ने कहा, “यहां आस्था और तर्क का अद्भुत संतुलन है। सात साल से सनातन धर्म का पालन कर रहा हूं।”

जेरेमी कहते हैं, “भारत में धर्म को केवल आस्था नहीं, बल्कि एक तर्कसंगत जीवनशैली के रूप में देखा जाता है। महाकुंभ इस बात का प्रमाण है कि आध्यात्मिकता जीवन को सही दिशा में ले जाती है।”

कार्लोस गंगा किनारे मोक्ष की प्राप्ति के लिए आये हैं


कोलंबिया के कार्लोस ने कहा, “44 साल बाद भारत आकर महाकुंभ का हिस्सा बनना मेरा सपना था।”

कार्लोस ने कहा, “मैंने गंगा किनारे ध्यान किया और महसूस किया कि यह स्थान ईश्वर के सबसे करीब है। यह अनुभव मेरे जीवन को बदलने वाला है।”

विदेशी श्रद्धालु शाही स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ते हुए।

“शाही स्नान का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है,” जोनाथन, अमेरिका।

“गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम: आस्था का महासागर।”

महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और मानवता का जश्न है। यह आयोजन दुनियाभर के लोगों को आध्यात्मिक शांति और मोक्ष का संदेश देता है।

भारत के इस अनोखे आयोजन ने विदेशी श्रद्धालुओं के मन में एक स्थायी छाप छोड़ी है। यहां की संस्कृति, परंपराएं और लोग यह संदेश देते हैं कि भारत में हर व्यक्ति का स्वागत खुले दिल और आत्मीयता से किया जाता है।

The post महाकुंभ विशेष 2025: विश्व की आस्था का संगम, विदेशी श्रद्धालुओं की जुबानी भारत का आध्यात्मिक जादू appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरि शंकर जैन का ऐलान: ‘न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन’ https://vishwavarta.com/harishankar-jains-announcement-will-not-leave-even-a-single-temple-nor-an-inch-of-land/116659 Sun, 29 Dec 2024 13:57:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116659 “काशी, मथुरा, भोजशाला और संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद पर याचिकाकर्ता हरि शंकर जैन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन। ईश्वर के नाम पर लिया गया संकल्प कभी समझौते से नहीं टूटता।’ जानें पूरा मामला।” काशी-मथुरा विवाद: काशी, मथुरा, भोजशाला और संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर याचिकाकर्ता …

The post हरि शंकर जैन का ऐलान: ‘न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“काशी, मथुरा, भोजशाला और संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद पर याचिकाकर्ता हरि शंकर जैन ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन। ईश्वर के नाम पर लिया गया संकल्प कभी समझौते से नहीं टूटता।’ जानें पूरा मामला।”

काशी-मथुरा विवाद: काशी, मथुरा, भोजशाला और संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर याचिकाकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरि शंकर जैन ने बड़ा बयान दिया है। जैन ने कहा कि जो भी मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई हैं, उन्हें फिर से मंदिर में परिवर्तित किया जाएगा।

“न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन, न कोई समझा पाएगा, न किसी की समझेंगे। ईश्वर के नाम पर लिया गया संकल्प कभी समझौते से नहीं टूटता।”

हरि शंकर जैन ने कहा कि ‘तीन दे दो’ (काशी, मथुरा और अयोध्या) वाली सोच गुलामी का प्रतीक है। उन्होंने इसे हिंदू समाज के स्वाभिमान और धर्म के खिलाफ बताया।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर दावा है कि इसे तोड़कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के स्थान को श्रीकृष्ण जन्मभूमि का हिस्सा बताया जा रहा है।

भोजशाला विवाद: धार में भोजशाला के स्थान को मंदिर बताया गया है, जिसे मस्जिद में बदल दिया गया।

हरि शंकर जैन ने स्पष्ट किया कि इन विवादों में कोई समझौता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के नाम पर लिया गया संकल्प हिंदू धर्म और आस्था के लिए सर्वोपरि है।

हरि शंकर जैन सुप्रीम कोर्ट में कई विवादास्पद मामलों में याचिकाकर्ता रहे हैं। उनके प्रयासों से हिंदू धार्मिक स्थलों पर दावा करने की प्रक्रिया को कानूनी आधार मिला है।

The post हरि शंकर जैन का ऐलान: ‘न एक मंदिर छोड़ेंगे, न एक इंच जमीन’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मोहन भागवत और RSS मुखपत्र की राय में मतभेद: Organiser ने कहा सभ्यतागत न्याय का समय https://vishwavarta.com/breaking-difference-in-opinion-of-mohan-bhagwat-and-rss-mouthpiece/116376 Fri, 27 Dec 2024 02:52:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116376 “RSS के मुखपत्र “Organiser” ने हालिया मंदिर-मस्जिद विवादों पर इसे सभ्यतागत न्याय और ऐतिहासिक सच जानने की लड़ाई बताया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई विवादों से बचने की सलाह दी थी। धर्माचार्यों ने भी भागवत के बयान पर असहमति जताई।” नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र “Organiser” और संघ प्रमुख मोहन भागवत …

The post मोहन भागवत और RSS मुखपत्र की राय में मतभेद: Organiser ने कहा सभ्यतागत न्याय का समय appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“RSS के मुखपत्र “Organiser” ने हालिया मंदिर-मस्जिद विवादों पर इसे सभ्यतागत न्याय और ऐतिहासिक सच जानने की लड़ाई बताया। RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई विवादों से बचने की सलाह दी थी। धर्माचार्यों ने भी भागवत के बयान पर असहमति जताई।”

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र “Organiser” और संघ प्रमुख मोहन भागवत के मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर दिए गए बयानों में मतभेद सामने आया है। जहां एक ओर मोहन भागवत ने 19 दिसंबर को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि “नए विवादों को जन्म देना सही नहीं है,” वहीं RSS के मुखपत्र ने इसे “सभ्यतागत न्याय” की लड़ाई बताया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “राम मंदिर निर्माण के बाद कुछ लोग नए मुद्दे उठाकर हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। हर दिन एक नया विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है। भारत को यह दिखाना होगा कि हम सभी समुदायों के साथ एकजुट होकर रह सकते हैं।”

भागवत ने यह भी कहा कि धर्म की सही शिक्षा और समझ बहुत महत्वपूर्ण है। धर्म का अधूरा ज्ञान लोगों को गलत मार्ग पर ले जाता है और यह अधर्म का कारण बनता है। उन्होंने धर्म को सत्य और समाज को जोड़ने वाला बताया।

RSS के अंग्रेजी मुखपत्र “Organiser” ने हालिया मंदिर-मस्जिद विवादों को ऐतिहासिक सच जानने और सभ्यतागत न्याय की लड़ाई करार दिया। संपादकीय में लिखा गया कि,

“सोमनाथ से संभल और उससे आगे का संघर्ष केवल धार्मिक वर्चस्व का नहीं है। यह हमारी राष्ट्रीय पहचान की पुनःस्थापना और ऐतिहासिक सत्य को उजागर करने की प्रक्रिया है।”

मुखपत्र ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को यह समझने की जरूरत है कि वे हमलावर आक्रमणकारियों के वंशज नहीं, बल्कि उनके पूर्वज हिंदू थे। इस तरह की सोच से धार्मिक कटुता कम हो सकती है और समाज में शांति और सामंजस्य बढ़ सकता है।

“Organiser” ने लिखा कि कांग्रेस और वामपंथी इतिहासकारों ने आक्रमणकारियों के पाप छिपाने की कोशिश की। उन्होंने गलत धारणा बनाई कि भारतीय मुसलमान पूर्व के शासकों के उत्तराधिकारी हैं। इसने न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा, बल्कि सांप्रदायिक तनाव भी बढ़ाया।

संपादकीय में यह भी कहा गया कि,

“भारतीय मुसलमानों को अपने अतीत से जुड़ी सच्चाई को समझकर आक्रमणकारियों से खुद को अलग करना चाहिए। यह समझ सामंजस्यपूर्ण भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।”

धर्माचार्यों का असहमति भरा रुख:

जगद्गुरु रामभद्राचार्य:”

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:

स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती:

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर संभल में श्री हरिहर मंदिर के अवशेष मिलने के बाद जामा मस्जिद में सर्वे की मांग ने नए विवाद को जन्म दिया। इसे लेकर संविधान, धर्मनिरपेक्षता, और ऐतिहासिक तथ्यों पर बहस छिड़ गई है।

Organiser ने इसे एक “सभ्यतागत न्याय” की जरूरत बताया और कहा कि समाज को धर्मनिरपेक्षता की “झूठी बहस” से बचाकर सच्चाई स्वीकारनी चाहिए।

मंदिर-मस्जिद विवाद केवल धार्मिक और राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि सभ्यता, इतिहास और न्याय की जटिलताओं को दर्शाता है। भागवत और Organiser के विचारों में मतभेद इस मुद्दे की गहराई और संभावित सामाजिक प्रभाव को दर्शाते हैं।

The post मोहन भागवत और RSS मुखपत्र की राय में मतभेद: Organiser ने कहा सभ्यतागत न्याय का समय appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
CWC की बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का आगाज 2025 से https://vishwavarta.com/breaking-congresss-big-announcement-after-cwc-meeting/116384 Thu, 26 Dec 2024 15:36:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116384 “कांग्रेस ने CWC की बैठक के बाद ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का ऐलान किया। यह यात्रा 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 तक चलेगी और सभी राज्यों में अहम मुद्दों को उठाएगी।” बेलगावी । कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ी घोषणा …

The post CWC की बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का आगाज 2025 से appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कांग्रेस ने CWC की बैठक के बाद ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का ऐलान किया। यह यात्रा 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 तक चलेगी और सभी राज्यों में अहम मुद्दों को उठाएगी।”

बेलगावी । कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेगी। यह यात्रा 26 जनवरी 2026 तक चलेगी और पूरे देश में सभी प्रमुख मुद्दों को उठाएगी।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संजीवनी मिली थी। यह यात्रा हमारे राजनीति में एक परिवर्तनकारी क्षण था। इसके बाद ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूत किया। अब पार्टी ने ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ की योजना बनाई है, जो एक साल तक चलेगी।

यह यात्रा सभी राज्यों में आयोजित होगी और इसमें संविधान की रक्षा से जुड़े हर मुद्दे को उठाया जाएगा। कांग्रेस ने इसे अपनी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा बताया है, जिसमें पार्टी के वैचारिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का उद्देश्य है।

  • कांग्रेस ने 2025 को ‘संविधान बचाओ वर्ष’ घोषित करने की तैयारी की।
  • यात्रा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दे और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यात्रा के लिए राज्यों और जिलों में समितियां बनाई जाएंगी।

इस यात्रा का उद्देश्य संविधान की सुरक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है। कांग्रेस ने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी।

The post CWC की बैठक के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान: ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ का आगाज 2025 से appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
यूपी रोडवेज की AC बसों का किराया घटा, महाकुंभ 2025 के यात्रियों को तोहफा https://vishwavarta.com/fares-of-ac-buses-of-up-roadways-reduced-a-gift-to-the-passengers-of-mahakumbh-2025/116173 Tue, 24 Dec 2024 18:34:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116173 “सीएम योगी ने यूपी रोडवेज यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा। महाकुंभ 2025 के मद्देनज़र AC बसों का किराया घटाया। नया नियम 25 दिसंबर से लागू होगा।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। महाकुंभ-2025 को ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज की AC बसों के किराए …

The post यूपी रोडवेज की AC बसों का किराया घटा, महाकुंभ 2025 के यात्रियों को तोहफा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सीएम योगी ने यूपी रोडवेज यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा। महाकुंभ 2025 के मद्देनज़र AC बसों का किराया घटाया। नया नियम 25 दिसंबर से लागू होगा।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। महाकुंभ-2025 को ध्यान में रखते हुए यूपी रोडवेज की AC बसों के किराए में कमी की गई है। यह फैसला यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने और महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सफर को किफायती बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह नियम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर से प्रभावी होगा। किराए में कटौती का यह फैसला राज्य के लाखों यात्रियों के लिए राहतभरा साबित होगा।

महाकुंभ 2025 को भव्य और सुविधाजनक बनाने के लिए योगी सरकार पहले ही कई बड़े कदम उठा चुकी है। परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और यात्रियों को सुगम सफर प्रदान करने के लिए रोडवेज की AC बसों में यह बदलाव किया गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, किराए में कमी से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही राज्य के परिवहन राजस्व में भी वृद्धि की संभावना है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए यात्रियों ने कहा कि यह कदम सफर को सस्ता और आरामदायक बनाएगा।

The post यूपी रोडवेज की AC बसों का किराया घटा, महाकुंभ 2025 के यात्रियों को तोहफा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बसपा का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन: अमित शाह के बयान पर माफी की मांग https://vishwavarta.com/bsps-protest-in-uttar-pradesh-demand-for-apology-on-amit-shahs-statement/116083 Tue, 24 Dec 2024 11:06:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116083 डॉ. अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं: मायावती के आह्वान पर 75 जिलों में विरोध “उत्तर प्रदेश में बसपा ने गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान के खिलाफ 75 जिलों में प्रदर्शन किया। डॉ. अंबेडकर के सम्मान की मांग करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और ज्ञापन सौंपा। जानें पूरी खबर।” आगरा, वाराणसी, गोरखपुर समेत …

The post बसपा का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन: अमित शाह के बयान पर माफी की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डॉ. अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं: मायावती के आह्वान पर 75 जिलों में विरोध

लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदर्भ में की गई टिप्पणी पर देशभर में विरोध जारी है। बसपा प्रमुख मायावती के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान का सम्मान करने और अमित शाह से माफी की मांग को लेकर नारेबाजी की।

आगरा: बसपा कार्यकर्ताओं ने “अमित शाह होश में आओ” और “संविधान का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। झंडे-बैनर हाथ में लिए प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

वाराणसी: वरुणा नदी के किनारे बसपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रति और डॉ. अंबेडकर की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। शास्त्री घाट पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय तक मार्च किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

गोरखपुर: वकीलों ने भी बसपा के प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए शाह से माफी की मांग की।

लखनऊ: प्रदर्शनकारियों ने बाबा साहेब की तस्वीरों और संविधान की प्रतियां लेकर गृहमंत्री से इस्तीफे और माफी की मांग की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंच गए।

प्रयागराज: बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के सम्मान में नारे लगाए। “संविधान का अपमान नहीं सहेंगे” और “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों के साथ प्रदर्शनकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

झांसी, कानपुर, मेरठ और अलीगढ़: इन जिलों में भी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सभी जगह संविधान और डॉ. अंबेडकर की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन हुए।

75 जिलों में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हर जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण रैली निकाली और डीएम को ज्ञापन सौंपा। बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शाह का बयान संविधान और अंबेडकर दोनों का अपमान है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

17 दिसंबर 2024 को संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा,

“आजकल अंबेडकर का नाम बार-बार लिया जाता है। इतना नाम अगर भगवान का लिया होता, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।”
इस बयान को लेकर विपक्षी दलों और दलित संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

मायावती ने अमित शाह के बयान को डॉ. अंबेडकर का अपमान बताते हुए कहा कि शाह को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा,

“बाबा साहेब दलितों, वंचितों और उपेक्षितों के लिए भगवान समान हैं। उनका अनादर अस्वीकार्य है। अगर गृह मंत्री माफी नहीं मांगते, तो बसपा पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेगी।”
मायावती ने कांग्रेस और सपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने हमेशा दलितों को गुमराह किया है।

बसपा आमतौर पर सड़क पर प्रदर्शन करने से बचती रही है। लेकिन डॉ. अंबेडकर जैसे मुद्दों पर पार्टी हमेशा आक्रामक रही है।

  • 2016: भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के विवादित बयान पर देशभर में प्रदर्शन।
  • 2017: सहारनपुर में दलित-ठाकुर विवाद के दौरान मायावती ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
  • 2024: दलित संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा।
  • राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और बसपा का जनाधार
  • बसपा का वोट शेयर लगातार घट रहा है।
  • लोकसभा चुनाव 2014: 19.43%
  • लोकसभा चुनाव 2024: 12.88%
  • विधानसभा चुनाव 2022: मात्र 1 विधायक
  • पार्टी को लगता है कि इस मुद्दे से वह दलितों और वंचित वर्ग के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है।

इससे पहले कांग्रेस और सपा भी शाह के बयान का विरोध कर चुके हैं। कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला फूंका और स्याही पोतकर विरोध जताया।

लखनऊ समेत सभी प्रमुख शहरों में पुलिस अलर्ट पर रही। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

The post बसपा का उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन: अमित शाह के बयान पर माफी की मांग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मार्च 2025 तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी: सीएम योगी” https://vishwavarta.com/up-will-become-an-economy-of-32-lakh-crores-by-march-2025-cm-yogi/115122 Sat, 14 Dec 2024 18:34:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115122 “सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में उत्तर प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2025 तक यूपी 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने महाकुंभ 2025 को आस्था और आधुनिकता का प्रतीक बताया।” मुंबई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में उत्तर प्रदेश की प्रगति की …

The post मार्च 2025 तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी: सीएम योगी” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में उत्तर प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2025 तक यूपी 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने महाकुंभ 2025 को आस्था और आधुनिकता का प्रतीक बताया।”

मुंबई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम-2024 में उत्तर प्रदेश की प्रगति की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि यूपी 2025 तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा। 2017 से पहले यूपी देश की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, लेकिन अब यह देश की जीडीपी का 9.2% योगदान दे रहा है।

सीएम ने महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए इसे आस्था और आधुनिकता का प्रतीक बताया। उन्होंने दावा किया कि इस आयोजन में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे उत्तर प्रदेश की विकास गाथा दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की नीतियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने राज्यसभा में उपराष्ट्रपति और न्यायमूर्ति पर महाभियोग नोटिस देकर लोकतंत्र का अपमान किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “अतिज्ञानी लोग भारत की संस्कृति और विरासत को नकारने का प्रयास कर रहे हैं।”

सीएम ने काशी, अयोध्या, मथुरा, और वृंदावन जैसे शहरों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन स्थानों पर पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। 2023 में यूपी में 62 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ हुआ।

सीएम योगी ने बताया कि यूपी में अब पलायन खत्म हो चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर, और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं राज्य को भारत की ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में ले जा रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत श्रमिकों के श्रम का सम्मान करता है। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में यूपी की तरक्की और विरासत के सम्मान की चर्चा की।

The post मार्च 2025 तक 32 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनेगा यूपी: सीएम योगी” appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क हादसा,सीएम ने लिया संज्ञान https://vishwavarta.com/road-accident-on-mathura-kasganj-highway-cm-took-cognizance/114762 Tue, 10 Dec 2024 12:31:11 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114762 “सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर हुए भयानक सड़क हादसे का संज्ञान …

The post मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क हादसा,सीएम ने लिया संज्ञान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर हुए भयानक सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम योगी ने हादसे के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी घायलों को शीघ्र राहत मिले।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान करने की घोषणा की। यह सहायता राहत और पुनर्वास के कार्य में मदद करेगी।

The post मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क हादसा,सीएम ने लिया संज्ञान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>