“लखनऊ में न्यू ईयर 2025 का जश्न: हजरतगंज, गोमती नगर और अन्य प्रमुख इलाकों में शानदार पार्टी पैकेज। ₹300 से ₹85,000 तक के ऑफर्स, रशियन बेली डांस, मॉकटेल, और डीजे नाइट का आनंद लें।”
लखनऊ। 2025 का स्वागत करने के लिए लखनऊ पूरी तरह तैयार है। शहर के प्रमुख मॉल, होटल, लाउंज और पार्कों में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की भव्य तैयारी की गई है। हजरतगंज से लेकर गोमती नगर तक, हर जगह रंग-बिरंगी लाइट्स और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

मुख्य आयोजन स्थल और पैकेज
- समिट बिल्डिंग, हजरतगंज
पैकेज: ₹4,499 से ₹85,000
आयोजन: डीजे नाइट, कॉमेडी शो और ग्रुप डांस।
हाइलाइट्स: हाई-एंड डिनर और मॉकटेल पैकेज।
- विंग्स ऑफ फायर, हजरतगंज
पैकेज: ₹600 प्रति व्यक्ति।
आयोजन: इन-हाउस डीजे और कपल डांस।

- दयाल गेटवे, लोहिया पार्क
पैकेज: ₹999
आयोजन: रशियन बेली डांस, पोल डांस और लाइव परफॉर्मेंस।
- लोहिया पार्क, गेट नंबर 2
पैकेज: ₹300
आयोजन: भांगड़ा, सूफी और बॉलीवुड गानों पर डांस।
- होटल ताज, गोमती नगर
पैकेज: ₹1,100 प्रति व्यक्ति।
आयोजन: एक्सक्लूसिव मॉकटेल और लाइव सिंगिंग शो।
लखनऊ के प्रमुख कार्यक्रम
इस्कॉन मंदिर: श्रीमद् भागवत गीता क्विज और कीर्तन।
आर्यन लॉन: फायरवर्क्स नाइट।
ब्लैक ब्रियू हाउस: टिकट ₹2,000।
कुजार, हजरतगंज: इटैलियन, चीनी और भारतीय व्यंजन।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम
लखनऊ पुलिस ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है:
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध।
- पार्कों और मुख्य इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी।
- छेड़खानी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई।
हजरतगंज स्थित विंग्स ऑफ फायर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए इन हाउस डीजे की स्पेशल व्यवस्था की गई है। एंट्री फीस 600 रुपए प्रति व्यक्ति है। समिट बिल्डिंग में मैशअप 2.0 बार में एंट्री तो फ्री रहेगी। लेकिन यहां पर 4499 से 85000 तक का मेन्यू पैकेज है। होटल ताज में भी स्पेशल पार्टी का आयोजन किया गया है। न्यू ईयर में 350 लोगों ने टेबल बुक किया है। यहां का मॉकटेल पैकेज 1100 रुपए प्रति व्यक्ति है।
दयाल गेटवे में बेली रशियन डॉन्स और पोल डांस पार्टी
इसका नाम टीवलाइट कॉर्निवॉल है, फीस 999 रुपए है। • कुजार, हजरतगंज में 250 लोगों तक की मेजबानी होगी। कुजार में भारतीय, चीनी, इटैलियन और कॉन्टिनेंटल फूड मिलेगा। यहां का मॉकटेल पैकेज 1050 रुपए प्रति व्यक्ति है। इंपीरियल ग्रिल में मॉकटेल पैकेज 1150 रुपए प्रति व्यक्ति है। होटल हयात में स्पेशल पार्टी है।
- लोहिया पार्क के गेट नंबर-2 पर शाम चार बजे से शुभारंभ कार्यक्रम होगा। यहां भांगड़ा, सूफी, बॉलीवुड गानों पर महफिल सजेगी। आइकॉनिक लाइट और डीजे का भी इंतजाम है। 300 रुपए का टिकट है। ई-विंट कॉर्निवॉल में डीजे सैंडी आएंगे। इसकी एंट्री फीस 1199 रुपए है।
लखनऊ के आर्यन लॉन में अमेजिंग फायरवर्कस नाइट
इसके अलावा BOWIE बॉलीवुड पार्टी, क्लब डॉसिंग डोनॉल्डस में डांस पार्टी, अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में न्यू ईयर ईव का आयोजन होरहा है। वाइल्ड लाइफ क्लब एंड में बार में न्यू ईयर ईव ऑफ सिक्रेट्स, न्यूक्लियस बार एंड रेस्ट्रा में न्यू ईयर…
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।“
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal