चाणक्य नीति : इन आदतों के कारण हमेशा रहती है पैसों की किल्लत, ऐसे करें बचाव

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को जीवन में सफल बनाना है तो सबसे पहले स्वयं के आचरण को बेहतर बनाना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहुलओं का जिक्र है। चाणक्य ने धन, तरक्की, विवाह, पारिवारिक और बिजनेस संबंधी समस्याओं का हल बड़ी सरलता से बताया गया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में बताया है कि किन आदत वाले लोगों के पास धन नहीं टिकता है। इसके साथ ही उन्होंने बचाव के भी उपाय बताए हैं।
शनिवार को मनाई जाएगी सफला एकादशी, व्रत रखने से पहले जान लें इसके ये खास नियम
1. चाणक्य के अनुसार कड़वा बोलने वाले इंसान के पास धन नहीं रुक पाता है। सत्य और मीठा बोलने वाले व्यक्ति के पास लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को हमेशा मीठा बोलना चाहिए।
2. जरूरत से ज्यादा खाना खाने वाला व्यक्ति भी पैसे को लेकर ज्यादा परेशान रहता है। चाणक्य कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इंसान को जरूरत भर खाना चाहिए।
3. चाणक्य नीति के मुताबिक अगर व्यक्ति का लिबास मैला हो तो मां लक्ष्मी कृपा नहीं बरसाती हैं। चाणक्य कहते हैं कि अगर गरीब इंसान साफ-सुथरा रहता है तो मां लक्ष्मी का ठहराव होता है।
4. चाणक्य कहते हैं कि सोने के लिए रात के समय को उचित माना गया है। चाणक्य के मुताबिक, दिन निकलने के बाद यानी सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच के समय सोने वाले व्यक्ति के पास पैसा कभी नहीं टिकता है। मां लक्ष्मी का साथ ऐसे लोगों को नहीं मिलता है।
5. धन संबंधी नीति में चाणक्य ने मैले दांत वाले व्यक्ति का भी जिक्र किया है। चाणक्य कहते हैं कि मैले दांत वाले व्यक्ति के पास भी धन कभी नहीं टिकता है।