Chanakya Niti: किसी को धोखा देने से पहले जान लें ये बातें, 7 जन्मों तक रहेगा याद

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीतियां और विचार बहुत ही कठीन होते हैं। आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये जीवन का सत्य है। आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने मनुष्य को प्रभावित करने वाली हर चीज का बहुत ही सूक्ष्मता से अध्ययन किया था। आज का ये विचार धोखे पर आधारित है।
‘जब कोई आपको धोखा दे तो आप शांत रहिए। जिन्हें हम जवाब नहीं देते हैं उन्हें वक्त अपने आप जवाब देता है, और अगर आप आपका नसीब अच्छा हुआ तो वक्त द्वारा दिए गए कठोर जवाब के आप खुद साक्षी भी बनोगे।‘ आचार्य चाणक्य
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान को धोखा नहीं देना चाहिए। धोखा देने वाले को तो उस वक्त ऐसा लगता है कि उसने सारा जग जीत लिया। वहीं जिसे आपने धोखा दिया है वो तकलीफों की दरिया में धंस जाता है कि उसका खुद को निकालना मुश्किल हो जाता है।
असल जिंदगी में इंसान को इस प्रवृत्ति वाले कई तरह के लोग मिल जाएंगे। खास बात है कि धोखा ज्यादातर वही लोग देते हैं जो आपके दिल के बहुत करीब होते हैं। ऐसे लोग आस्तीन का सांप जैसे होते हैं। यानी कि आपके साथ रहेंगे तो आपके सच्चे दोस्त बनकर लेकिन मौका पाते ही आपको ऐसा धोखा देंगे कि आपका खुद को संभालना मुश्किल होता है।
Magh Purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और कथा
आचार्य का कहना है कि धोखा देने वाले व्यक्ति को उसकी करनी की फल जरूर मिलता है। ये फल उसे समय देता है। समय की मार उस व्यक्ति पर ऐसी पड़ती है कि वो कहीं का नहीं रहता।