Saturday , April 20 2024

यूपी में परिवर्तन की बारी :अमित शाह

amit-shahलखनऊ। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह आज लखनऊ में भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा यूपी में परिवर्तन की सही राह बीजेपी ही दिखा सकती है।

पीएम मोदी के आगमन से पहले मंच संभालने वाले अमित शाह ने प्रदेश में सपा तथा बसपा की सरकार पर जमकर प्रहार भी किया।

रमाबाई अंबेडकर मैदान में अमित शाह ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही देश में ऐसी पार्टी है जो देश के विकास की बात सोचती और करती है। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, और यहां का विकास तो सबसे पहले होना जरूरी है।

शाह ने कहा कि हमने 10 राज्यों में बड़ा परिवर्तन करके दिखाया है। अब तो यूपी की बारी है। यहां पर सपा तथा बसपा के शासन में महिलाएं महफूज नहीं है। आप भाजपा की सरकार बनाएं। एक हफ्ते के भीतर सारे गुंडे प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तराखंड में चारधाम का नेशनल हाईवे बनाने का काम शुरू किया है। यह निर्माण बहुत लंबा होगा लेकिन आगरा-लखनऊ से कम पैसा लगा है। उन्होंने कहा कि यूपी में लखनऊ से भ्रष्टाचार की गंगा बहती है, इसलिए कभी उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में अगर बहुमत की सरकार है तो यूपी की बदौलत, क्योंकि मोदी जी यूपी वाले हैं, लेकिन यूपी का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यहां पर अभी तक सपा, बसपा के साथ इनकी मिली सरकार थी। इन लोगों का सिर्फ एक सूत्री कार्यक्रम था। उत्तर प्रदेश को लूटने का। इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा ही है। इतने बड़े प्रदेश को खोखला कर दिखाया है।

शाह ने कहा कि आपका कोई रिश्तेदार अगर बीजेपी शासित प्रदेश में रहता है तो फोन कर के पूछिए कि वहां 24 घंटे बिजली आती है या नहीं।
शाह ने कहा कि हमने परिवर्तन करके दिखाया, हम 10 प्रदेशों की स्थिति बदल कर दिखाई है। उत्तर प्रदेश में चाचा-भतीजा और बुआ यूपी का भला कभी नहीं कर सकते हैं। सिर्फ मोदी जी ही यूपी का भला कर सकते हैं। इससे पहले उनके आगमन पर लखनऊ का रमाबाई परिवर्तन रैली स्थल भारत माता की जय के नारों से गूंजा।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com