इस मंदिर में दूध चढ़ाने के बाद उसका रंग हो जाता है नीला, वजह जान उड़ जाएंगे होश

धरती पर रहस्यमयी जगहों की कमी नहीं है। ऐसे ही रहस्यों से भरा एक अनोखा मंदिर केरल में है। जहां दूध चढ़ाने के बाद उसका रंग नीला हो जाता है। यह मंदिर केतु को समर्पित है। यह मंदिर कीजापेरूमपल्लम गांव में स्थित है। इस मंदिर को नागनाथस्वामी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसे केति स्थल भी कहा जाता है। यह मंदिर कावेरी नदी के तट पर स्थित है।
जानकारी के अनुसार इस मंदिर के कई रहस्य हैं। रहस्य के ही चलते यह मंदिर लोगों के बीच बड़ी मान्यता रखता है। भले ही ये मंदिर केतु को समर्पित है लेकिन मंदिर के प्रमुख भगवान शिव हैं। इसीलिए इस मंदिर को नागनाथ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में राहु के ऊपर दूध चढ़ाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
पिघलता ग्लेशियर मानव जाति के लिए बना बड़ा खतरा, डूब जाएंगे दुनिया के ये शहर
हैरान कर देने वाली बात यह है कि मंदिर में कुछ लोगों के दूध चढ़ाने पर दूध का रंग सफेद से बदलकर नीला हो जाता है। कहा जाता है कि जो लोग केतु ग्रह के दोष से पीड़ित होते हैं उनके द्वारा ही केवल चढ़ाए गए दूध का ही रंग बदलता है।