लाल केले का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, इन गंभीर बिमारियों से करता है बचाव

क्या आपने कभी लाल केले का सेवन किया है। अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे की लाल केले के सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाजारों में मिलने वाला पीला खेला तो आपने बहुत खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी लाल केले का सेवन किया है।
लाल केला शरीर को बहुत गंभीर बिमारियों से बचाने में सक्षम होता है। इसमें आमतौर पर मिलने वाले केले से कहीं ज्यादा मात्रा में विटामिन पाया जाता है। जो कई गंभीर बिमारियों को खत्म करने में मददगार साबित होता है।
लेकिन अधिकांश लोग लाल के बारे में नहीं जानते होंगे। आज हम आपको बताएंगे कि लाल केला सेहत के गुणों से भरपूर होता है। इसमें खनिज, विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है । रेड बनाना के गुणों के बारे में आज हम आपको बताएंगे।
एंजाइना के दर्द की ना करें अनदेखी, दिल तंदुरुस्त तभी शरीर रहेगा दुरुस्त
आपको बता दें कि लाल केले को रेड डक्का के नाम से भी जाना जाता है। इसमें पीले केले से कहीं अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका स्वाद सामान्य केले की तुलना में अधिक मीठा होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त लाल केला दक्षिण पूर्व एशिया में उगाया जाता है। जो केले के एक उपसमूह में आता है। ये सामान्य पीले केले से देखने में छोटे होते हैं।
लाल केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो अधिक समय तक आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। बता दें कि एक केले में 90 से 100 कैलोरी-कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जो आपको जल्दी भूख नहीं लगने देता। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती हैं।
आपको ये भी बता दें कि किडनी रोगियों के लिए भी लाल केले का सेवन फायदेमंद होता है। लाल केले में पोटैशियम की अच्छी-खांसी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से किडनी स्टोन को बनने से रोकने में मदद मिलती है। इसके साथ ही लाल केला कैल्शियम को शरीर में रोकने में मदद करता है। जो हड्डियों में ग्रोथ और मजबूत बनाती है।