Saturday , April 20 2024

दीपिका की ट्रिपल एक्स पहले भारत में होगी रिलीज

xxxमुंबई। दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में एंट्री वाली फिल्म ट्रिपल एक्स को लेकर खबर मिली है कि इस फिल्म को पहले भारत में रिलीज किया जा सकता है। इस बात के संकेत दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर दिए।

दीपिका के संदेश में कहा गया है कि 14 जनवरी को फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये होगी कि इसे सबसे पहले भारत में रिलीज किया जाएगा और बाद में इसे दुनिया के बाकी हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

2016 में दीपिका की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए इस फिल्म का उनके फैंस इंतजार कर रहे हैं। दीपिका इस फिल्म में सेरेना अंगर का रोल कर रही हैं।

इस फिल्म में दीपिका के हीरो विन डिजल हैं और निर्देशन डिजे क्रूसो ने किया है। ये इस फिल्म का तीसरा पार्ट है। भारत में दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी काम कर रहे हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com