मऊ। धारा 24 अनुपालन उत्तर प्रदेश को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने तहसील मोहम्मदाबाद गोहना के ग्राम जहानियापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत पारित आदेशों के मौके पर अनुपालन की वास्तविक स्थिति की जांच करना था।
गांव में निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा, लेखपाल शशि शेखर तथा चैनमैन शिवम श्रीवास्तव पत्थर नसब कार्य करते पाए गए। जिलाधिकारी ने इस मौके पर गर्मी के बावजूद विभागीय टीम की प्रतिबद्धता की सराहना की।
Read it also : बिना लोन लिए डिफॉल्टर? एनपीए बना खाताधारक, कैसे बचें आप?
क्यों महत्वपूर्ण है धारा 24 का अनुपालन?
उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत वादों का निस्तारण होने के बाद उसका भौतिक अनुपालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी होता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि रबी फसल कटाई के उपरांत लेखपालों द्वारा समय से जांच आख्या प्रस्तुत की जाए और आदेशों का तत्काल क्रियान्वयन हो।
बीते कुछ समय में आदेश अनुपालन की गति धीमी होने पर उन्होंने उप जिला अधिकारियों को निर्देशित किया था कि लेखपालों को सक्रिय किया जाए। परिणामस्वरूप इस माह धारा 24 में कच्ची आख्या और अनुपालन में विशेष प्रगति दर्ज की गई है।
धारा 80 और वरासत मामलों में भी सुधार
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि धारा 80 में पिछले 8 महीने से एक भी प्रकरण समय सीमा के उपरांत लंबित नहीं है। साथ ही निर्विवाद वरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण पर भी संतोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा के जरिए सभी राजस्व मामलों की सतत निगरानी की जा रही है, जिसके कारण विभागीय जवाबदेही और कार्य निष्पादन में स्पष्ट सुधार दिख रहा है।
अधिकारी और टीम को मिली सराहना
जिलाधिकारी मिश्र ने भीषण गर्मी में भी राजस्व टीमों द्वारा मौके पर कार्य करने की कटिबद्धता की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के तहत राजस्व मामलों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण की दिशा में यह एक सकारात्मक संकेत है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal