Thursday , April 25 2024

DSW की शिकायत पर 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग में 14 साल की लड़की की शिकायत के बाद छेड़छाड़ करने वाले दो लड़के गिरफ्तार हो गए हैं। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार एक 14 साल की लड़की का पीछा करने व उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 लड़कों से परेशान होकर लड़की ने मदद के लिए 100 नंबर पीसीआर पर कॉल किया था लेकिन पीसीआर नहीं पहुंची। इसके बाद इस लड़की ने 181 पर मदद के लिए कॉल की। डीसीडब्ल्यू की मदद से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल दो दिन पहले पालम पुलिस स्टेशन एरिया में रहने वाली कविता (नाम परिवर्तित) शाम के समय सब्जी मंडी से घर जा रही थी। रास्ते में दो लड़कों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

सूनसान जगह पर दोनों लड़कों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करनी शुरु कर दी। लड़की ने इस घटना के बारे में फोन करके अपनी बहन को बताया। जब उसकी बहन मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी लड़कों ने उसकी बहन के साथ भी मारपीट की।

इसके बाद इस लड़की ने सहायता के लिए 100 पर पुलिस को कॉल की। लेकिन चार घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो इन्होंने दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी।

दिल्ली महिला आयोग की मोबाइल हेल्पलाइन(एमएचएल) की काउंसलर ने पुलिस स्टेशन जाकर इस लड़की की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com