दाल व सब्ज़ी में जीरे का ज्यादा सेवन हो सकता है खतरनाक, जानिए जीरे के साइड इफेक्ट्स
दाल वह सब्ज़ी में अगर जीरा न पड़े तो खाने का मज़ा नहीं आता। अगर जीरा की बात करें तो जीरा एक ऐसा मसाला है जो भारतीय किचन में कसाफी आराम से मिल जाता है। यह सिंपल सी सब्जी का भी टेस्ट बदल कर रख देता है। जीरा स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है लेकिन जीरे के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। जीरे का सेवन पाचन शक्ति मजबूत होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नुकसानदायक होता है इसलिए ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज की परेशानी जैसे आम बात हो गई है, इससे बचने के लिए लोग चीनी खाना छोड़ देते हैं लेकिन जीरा भी इसकी समस्या का एक मुख्य कारण है। बता दें कि ब्लड शुगर लेवल का मेंटेन होना काफी जरूरी होता है लेकिन अगर जीरे का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो ब्लड शुगर का स्तर कम होने लगता है।
जीरे में बहुत सारी ऐसी चीजें होती है। जिसका सेवन करने से पेट की गैस जैसी समस्या दूर होती है और खाना पचाने की दिक्कत अधिकतर लोगों को होती है, लेकिन जीरे का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से पेट में जलन की समस्या होती है।
लम्बे समय तक ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें
पीरियड्स के दौरान जीरा फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप इस बीच जीरे का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, तो आपको काफी नुकसान पहुंच सकता है। पीरियड्स के समय जीरे का अधिक सेवन उल्टी और खून का बहाव काफी तेज कर देता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। जीरे का अधिक सेवन करने से किडनी को नुकसान पहुंचता है। साथ ही इसके सेवन से सीने में जलन की समस्या होने लगती है।