Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/ National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 07 Jun 2025 12:13:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/ 32 32 मऊ में सड़क पर दान के नाम पर वसूली कर रहीं 9 युवतियां गिरफ्तार https://vishwavarta.com/mau-illegal-donation-arrest/120272 Sat, 07 Jun 2025 12:13:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120272 मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर मऊ अवैध वसूली गिरफ्तारी के तहत नौ युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये सभी युवतियां शारदा नारायण पैरामेडिकल कॉलेज मोड़ के पास हाईवे पर राहगीरों से दान के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रही …

The post मऊ में सड़क पर दान के नाम पर वसूली कर रहीं 9 युवतियां गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर मऊ अवैध वसूली गिरफ्तारी के तहत नौ युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। ये सभी युवतियां शारदा नारायण पैरामेडिकल कॉलेज मोड़ के पास हाईवे पर राहगीरों से दान के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रही थीं।

पुलिस को किसी राहगीर ने सूचना दी कि कुछ लड़कियां लोगों से जबरन पैसा मांग रही हैं और विरोध करने पर बहस कर रही हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह, महिला कांस्टेबल प्रीति गुप्ता और अमिता पटेल मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि युवतियां राहगीरों को रोककर दान के नाम पर रूपए मांग रही थीं और विरोध पर बहसबाजी कर रही थीं।

पुलिस ने जब युवतियों को समझाने की कोशिश की तो वे विरोध पर उतर आईं, जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने खुद को गुजरात के अहमदाबाद जनपद की निवासी बताया। सभी युवतियों के नाम हैं – पूजा बारोत (20), अंजलि (20), टीना (22), खुशी (20), अनु (21), कोमल (20), रेनू (21), एक अन्य अंजलि (19) और कोमल बारोत (19)।

पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि ये युवतियां संगठित रूप से दान के नाम पर भ्रमित कर वसूली करती थीं। परिजनों को सूचना भेज दी गई है और आगे की जांच की जा रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही जनता की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post मऊ में सड़क पर दान के नाम पर वसूली कर रहीं 9 युवतियां गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया शांति देवी शेड का लोकार्पण https://vishwavarta.com/durga-shankar-mishra-mau/120268 Sat, 07 Jun 2025 11:10:16 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120268 दुर्गा शंकर मिश्र मऊ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपनी आंतरिक शक्ति और असीम संभावनाओं को पहचान लें, तो कोई भी शक्ति उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। मऊ के माऊरबोझ स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री मिश्र ने …

The post पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया शांति देवी शेड का लोकार्पण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दुर्गा शंकर मिश्र मऊ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे अपनी आंतरिक शक्ति और असीम संभावनाओं को पहचान लें, तो कोई भी शक्ति उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। मऊ के माऊरबोझ स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री मिश्र ने स्वर्गीय शांति देवी बहुउद्देशीय शेड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि एक समय था जब स्कूलों में न तो बैठने की समुचित व्यवस्था थी और न ही सीखने का वातावरण। लेकिन अब स्कूलों में सुविधाएं और प्रेरणादायक माहौल दोनों ही उपलब्ध हो रहे हैं। श्री मिश्र ने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में आत्मबल और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता पैदा करें, ताकि वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, राजनीति या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण उन बच्चों की मौजूदगी रही, जिन्होंने हाल ही में इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र, अहमदाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया। यह यात्रा जिला प्रशासन मऊ की पहल पर आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 बच्चों ने भाग लिया। इनमें मधुबन के जूनियर हाई स्कूल के 3 छात्र भी शामिल थे।

कक्षा 8 की छात्रा जीनत ने ‘सेडा क्लीन रूम’ के बारे में जानकारी साझा की, जहां उपग्रहों के लिए कैमरे और लेंस तैयार किए जाते हैं। नेहा ने बताया कि चंद्रयान मिशन में प्रयुक्त 5 ग्राम के हल्के कैमरे और राडार से प्राप्त चित्रों को देखकर वे प्रेरित हुईं। वहीं नीलम ने इसरो निदेशक श्री नीलेश देसाई से हुई बातचीत साझा करते हुए गगनयान, चंद्रयान-4 व 5, चंद्रमा पर मानव मिशन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी परियोजनाओं की जानकारी दी।

पूर्व मुख्य सचिव ने बच्चों को इस विशेष अनुभव के लिए बधाई दी और पढ़ाई में पूरी तन्मयता से जुटने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मिनी सोलर प्लांट का उद्घाटन किया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने किया शांति देवी शेड का लोकार्पण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बस और डाले की टक्कर में नौ घायल, हालत गंभीर https://vishwavarta.com/bus-dala-accident-bahraich/120265 Thu, 05 Jun 2025 08:12:41 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120265 जरवल रोड, बहराइच में बस डाला टक्कर बहराइच हादसे ने गुरुवार सुबह अफरा-तफरी मचा दी। सुबह करीब 9 बजे घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास एक प्राइवेट बस और अशोक लीलैंड डाले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद …

The post बस और डाले की टक्कर में नौ घायल, हालत गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जरवल रोड, बहराइच में बस डाला टक्कर बहराइच हादसे ने गुरुवार सुबह अफरा-तफरी मचा दी। सुबह करीब 9 बजे घाघरा घाट रेलवे स्टेशन के पास एक प्राइवेट बस और अशोक लीलैंड डाले के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जरवल मुस्तफाबाद भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर पाई और उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल होने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • दिनेश कुमार पुत्र श्यामराज (थाना खरगूपुर, गोंडा)
  • विराज तिवारी पुत्र उपेंद्र तिवारी (परसरामपुर, खरगूपुर, गोंडा)
  • राजकुमार गोस्वामी पुत्र शोभाराम (पृथ्वीनाथ, खरगूपुर, गोंडा)
  • ओंकार पुत्र नन्हू (सुश्रुवा, खरगूपुर, गोंडा)
  • रंजना मिश्रा पत्नी उपेंद्र तिवारी (परसरामपुर, खरगूपुर, गोंडा)
  • नंदावती पत्नी रामअक्षइवर (कन्यापुर, खरगूपुर, गोंडा)
  • रामअक्षइवर पुत्र माधव राज (खरगूपुर, गोंडा)
  • खुशबू पुत्री शिवकुमार (खरगूपुर, गोंडा)
  • उमा देवी पत्नी ओंकार (सुश्रुवा, खरगूपुर, गोंडा)

चश्मदीदों के अनुसार दोनों वाहन आमने-सामने आ गए थे और तेज रफ्तार के चलते टक्कर बेहद भयानक रही। बस और डाले की भिड़ंत में वाहन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों की मदद की। डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर बताई है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित थानों और परिवहन विभाग को दे दी है। प्रथम दृष्टया बस या डाले में से किसी एक की तेज गति को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post बस और डाले की टक्कर में नौ घायल, हालत गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
काशी की सड़कों पर रात में ‘मिनी बारों’ की चुपचाप रौनक, सिस्टम बेबस? https://vishwavarta.com/kashi-sharab-theke-avaidh-bar/120262 Wed, 04 Jun 2025 12:51:04 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120262 वाराणसी (ब्यूरो)। काशी शराब ठेके और उनके आसपास रात में चल रहे अवैध मिनी बार इन दिनों शहर की शांति और प्रशासन की कार्यप्रणाली दोनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर में देर रात तक शराब की बिक्री और खुलेआम बैठाकर पिलाने की गतिविधियाँ चल रही हैं, वो भी बिना किसी लाइसेंस या वैध …

The post काशी की सड़कों पर रात में ‘मिनी बारों’ की चुपचाप रौनक, सिस्टम बेबस? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
वाराणसी (ब्यूरो)। काशी शराब ठेके और उनके आसपास रात में चल रहे अवैध मिनी बार इन दिनों शहर की शांति और प्रशासन की कार्यप्रणाली दोनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। शहर में देर रात तक शराब की बिक्री और खुलेआम बैठाकर पिलाने की गतिविधियाँ चल रही हैं, वो भी बिना किसी लाइसेंस या वैध अनुमति के। आबकारी विभाग की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता इस पूरी व्यवस्था की मिलीभगत को दर्शा रही है।

आदेशों के अनुसार प्रदेश में शराब की दुकानें रात 10 बजे के बाद बंद होनी चाहिएं, लेकिन काशी में यह नियम सिर्फ़ कागजों तक सीमित है। भोजूबीर, लंका, चांदमारी, कैंट और तेलिया बाग जैसे इलाकों में कई शराब ठेके तय समय के बाद भी खुले रहते हैं। इनमें से अधिकतर दुकानों में ग्राहक खुलेआम शराब खरीदकर बगल की किसी मिनी दुकान या ढाबेनुमा रेस्टोरेंट में बैठकर पीते हैं। इन मिनी बारों में न तो बार लाइसेंस है और न ही किसी भी नियम का पालन हो रहा है।

इन रेस्टोरेंट्स की स्थिति यह है कि ग्राहक को ग्लास, बर्फ, चिकना और सोडा सबकुछ यहीं पर मिल जाता है। खास बात यह है कि यह सब खुलेआम होता है, जैसे प्रशासन की आंखों पर पट्टी बंधी हो। आबकारी विभाग के अधिकारी न तो निरीक्षण करते हैं और न ही कोई ठोस कार्रवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराबियों की वजह से रात के समय महिलाओं और परिवारों का निकलना मुश्किल हो गया है।

दुकानों के पीछे बने गुप्त दरवाजों और खिड़कियों से ग्राहक को बोतलें मिलती हैं, और फिर पास की दुकानों में जाकर आराम से बैठकर पीते हैं। यह सिस्टम इतना व्यवस्थित है कि कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि सब अवैध रूप से हो रहा है। यह ‘रात्री बाजार’ काशी की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन ठेके और दुकानों की साठगांठ के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती। मोहल्लों में देर रात हंगामा, तेज म्यूजिक और मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। काशी, जो एक पवित्र नगरी मानी जाती है, वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद शर्मनाक हैं।

कानून के मुताबिक शराब पिलाने के लिए बार लाइसेंस जरूरी होता है। इसके बिना किसी दुकान या रेस्टोरेंट में शराब परोसना गैरकानूनी है। लेकिन वाराणसी में यह गैरकानूनी व्यवस्था जैसे नियम बन चुकी है। विभाग की चुप्पी साफ संकेत देती है कि इन दुकानों से होने वाली मोटी कमाई के चलते उन्हें संरक्षण प्राप्त है।

प्रश्न यह उठता है कि जब एक पवित्र नगरी में ही शराब का यह व्यापार इतनी निर्भीकता से चल सकता है, तो बाकी जगहों की स्थिति क्या होगी? यह न सिर्फ़ प्रशासन की नाकामी दर्शाता है, बल्कि विभागीय भ्रष्टाचार की पोल भी खोलता है।

अब काशीवासियों की मांग है कि इन अवैध बारों पर तत्काल रोक लगाई जाए। रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो और बिना लाइसेंस चल रहे मिनी बारों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही, आबकारी विभाग के लापरवाह और संदिग्ध अधिकारियों की जांच भी कराई जाए।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post काशी की सड़कों पर रात में ‘मिनी बारों’ की चुपचाप रौनक, सिस्टम बेबस? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
फाजिलनगर में बदहाल व्यवस्था की खुली पोल, एम्बुलेंस फंसी रही जाम में https://vishwavarta.com/fazilnagar-road-jam-nahar/120261 Wed, 04 Jun 2025 12:22:26 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120261 फाजिलनगर (कुशीनगर)। जब प्रशासनिक लापरवाही नागरिकों की जान पर भारी पड़ने लगे, तो यह व्यवस्था के मृतप्राय होने का संकेत है। बीते दिनों फाजिलनगर की मुख्य सड़क पर इसी लापरवाही का वीभत्स दृश्य सामने आया। एक एम्बुलेंस, जिसमें गंभीर मरीज मौजूद था, घंटों जाम में फंसी रही। धूप सिर पर, सड़क बदबूदार और चारों ओर …

The post फाजिलनगर में बदहाल व्यवस्था की खुली पोल, एम्बुलेंस फंसी रही जाम में appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
फाजिलनगर (कुशीनगर)। जब प्रशासनिक लापरवाही नागरिकों की जान पर भारी पड़ने लगे, तो यह व्यवस्था के मृतप्राय होने का संकेत है। बीते दिनों फाजिलनगर की मुख्य सड़क पर इसी लापरवाही का वीभत्स दृश्य सामने आया। एक एम्बुलेंस, जिसमें गंभीर मरीज मौजूद था, घंटों जाम में फंसी रही। धूप सिर पर, सड़क बदबूदार और चारों ओर हाहाकार, मगर कहीं कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया। फाजिलनगर सड़क जाम नहर जैसी समस्याएं अब इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी हैं।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आरोप है कि यह जाम और गंदगी की समस्या वर्षों पुरानी है, मगर सुनवाई आज तक नहीं हुई। नगर की जीवनदायिनी कही जाने वाली “नगर माइनर” नहर अब गंदगी और बीमारियों का घर बन चुकी है। दुकानों का कचरा, घरों की नालियाँ और शौचालय का गंदा पानी इसमें खुलेआम प्रवाहित किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी दिलीप जायसवाल, उदयभान सिंह, कासिम अली, डॉक्टर जेड अली सहित अन्य लोगों ने बताया कि इसी नहर के किनारे दुकानें और घर हैं। दिनभर बदबू, मच्छर और गंदगी से जूझना पड़ता है। बच्चों को स्कूल भेजते हुए डर लगता है कि कहीं कोई बीमारी न लग जाए। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता अब महामारी को निमंत्रण दे रही है।

अवैध अतिक्रमण, ठेले-खोमचों की भरमार और प्रशासनिक मौन ने फाजिलनगर की सड़कों को मौत का जाल बना दिया है। सड़कें अब बाजार नहीं, एक पिंजरा बन चुकी हैं। यही कारण है कि स्कूली वैन, एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड — किसी को भी समय पर निकलना असंभव हो गया है।

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज लाल श्रीवास्तव ने वर्षों से इस मुद्दे को उठाया, लेकिन हर बार सिर्फ जांच और आश्वासन मिले। स्थानीय नेताओं और पुलिस का संरक्षण ठेलेवालों को मिल रहा है, जिससे कार्रवाई नहीं हो रही। अब व्यापार मंडल महामंत्री ब्यास सिंह ने एलान कर दिया है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नगर बंद, डीएम कार्यालय का घेराव और जन आंदोलन की शुरुआत होगी।

यह केवल नहर की सफाई या ट्रैफिक नियंत्रण का सवाल नहीं है, यह सवाल है — फाजिलनगर के नागरिकों के जिंदा रहने के अधिकार का। अब यह तय करना प्रशासन के हाथ में है कि वह समय रहते चेतता है या फिर किसी और एम्बुलेंस की रुकती साँसें उसे जगाने आएंगी।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post फाजिलनगर में बदहाल व्यवस्था की खुली पोल, एम्बुलेंस फंसी रही जाम में appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
युवा बनें लोकतंत्र की रीढ़: विधायक असीम राय का आह्वान https://vishwavarta.com/democracy-youth-power-kushinagar/120260 Wed, 04 Jun 2025 11:53:48 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120260 तमकुहीराज (कुशीनगर)। “लोकतंत्र की आत्मा जनसंवाद में है और इसकी रीढ़ युवा शक्ति है” — यह कहना था तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय का। वे बुधवार को दुदही नगर पंचायत सभागार में “लोकतंत्र का भविष्य और युवा शक्ति” विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया …

The post युवा बनें लोकतंत्र की रीढ़: विधायक असीम राय का आह्वान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
तमकुहीराज (कुशीनगर)। “लोकतंत्र की आत्मा जनसंवाद में है और इसकी रीढ़ युवा शक्ति है” — यह कहना था तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय का। वे बुधवार को दुदही नगर पंचायत सभागार में “लोकतंत्र का भविष्य और युवा शक्ति” विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे, जिसका आयोजन युवा शक्ति संगठन द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में डॉ. असीम राय ने कहा कि देश में लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब युवा वर्ग अपने संवैधानिक अधिकारों को समझे और राजनीतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों में भागीदारी बढ़ाए। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जनप्रतिनिधि जवाबदेह बनें और जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करें। इससे लोकतंत्र के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ेगा और जनभागीदारी सशक्त होगी।

संगोष्ठी में प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और नैतिकता का अभाव आज राजनीति में अविश्वास का कारण बन रहा है। ऐसे में युवा वर्ग को आगे आकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रयास करना चाहिए।

युवा शक्ति संगठन के संरक्षक मनोज कुंदन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब अच्छे और शिक्षित लोग राजनीति में आएंगे तभी लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल शिक्षा और रोजगार तक सीमित न रहें, बल्कि अपने क्षेत्र के सामाजिक मुद्दों से भी जुड़ें।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. असीम राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अजयेश भारती ने की, जबकि संचालन राजन जायसवाल ने किया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भोला कुमार, मनोज ब्याहुत, सलामत अंसारी, शंभू जायसवाल, दिवाकर मद्धेशिया, उपेंद्र गुप्ता, पुष्पेन्द्र रौनियार, राहुल खरवार, कृष्ण मोहन यादव, व्यास प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राकेश राय, बैजनाथ यादव, जैनुद्दीन अंसारी, सी.पी. श्रीवास्तव और कृष्ण नंदन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post युवा बनें लोकतंत्र की रीढ़: विधायक असीम राय का आह्वान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई में डीएम ने सुनी जनता की आवाज़, मौके पर बने पेंशन व आयुष्मान कार्ड https://vishwavarta.com/hardoi-jansunwai-pension-card/120258 Wed, 04 Jun 2025 11:14:00 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120258 हरदोई। ज़िला मुख्यालय पर आयोजित हरदोई जनसुनवाई पेंशन कार्ड कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की मिसाल पेश की। विशेषकर वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन से वंचित पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए, डीएम ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दी। जनसुनवाई के दौरान मौके …

The post हरदोई में डीएम ने सुनी जनता की आवाज़, मौके पर बने पेंशन व आयुष्मान कार्ड appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई। ज़िला मुख्यालय पर आयोजित हरदोई जनसुनवाई पेंशन कार्ड कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान की मिसाल पेश की। विशेषकर वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन से वंचित पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता देते हुए, डीएम ने तत्काल कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

जनसुनवाई के दौरान मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए। बुधवार को ही कुल 9 नए कार्ड बनाए गए, जिससे अब तक डीएम अनुनय झा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जनसुनवाई में कुल 40 बुजुर्गों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल चुका है।

भूमि विवादों, अवैध कब्जों, और पैमाइश के मामलों में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर जाकर तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि अंश निर्धारण व नामांतरण के मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक दिव्यांग व्यक्ति अखिलेश ने जनसुनवाई में बताया कि उसे पिछले डेढ़ वर्ष से पेंशन नहीं मिल रही है। उसकी पत्नी भी दिव्यांग है और दो छोटे बच्चे हैं। जिलाधिकारी ने न केवल तत्काल पेंशन शुरू कराने के निर्देश दिए, बल्कि आय प्रमाणपत्र न होने की स्थिति में तत्काल आवेदन भरवाया गया।

इसके अतिरिक्त, डीएम ने प्रोबेशन विभाग को निर्देश दिया कि अखिलेश के दोनों बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत तुरंत लाभांवित किया जाए। जिलाधिकारी की इस संवेदनशीलता और कार्यशैली की लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का मौके पर समाधान होने से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post हरदोई में डीएम ने सुनी जनता की आवाज़, मौके पर बने पेंशन व आयुष्मान कार्ड appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
डीएम ने किया अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीनों का उद्घाटन, मिलेगी बेहतर सुविधा https://vishwavarta.com/netra-janch-machine-udghatan/120256 Wed, 04 Jun 2025 11:09:24 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120256 रायबरेली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नेत्र जांच मशीन उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय में दो नई उन्नत मशीनों — ऑटो रिफ्रक्टो किरैटोमीटर और ऑप्थेलमिक स्लिट लैंप — का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर …

The post डीएम ने किया अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीनों का उद्घाटन, मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नेत्र जांच मशीन उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय में दो नई उन्नत मशीनों — ऑटो रिफ्रक्टो किरैटोमीटर और ऑप्थेलमिक स्लिट लैंप — का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ये मशीनें नेत्र रोगों की पहचान और इलाज में मील का पत्थर साबित होंगी। आधुनिक तकनीक से लैस यह उपकरण आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

अधीक्षक डॉ. एस.के. कटियार ने बताया कि ऑटो रिफ्रक्टो किरैटोमीटर मशीन की लागत ₹4,15,000 है। यह मशीन मरीज के चश्मे के नंबर की जांच और ऑपरेशन के दौरान इंट्रा ऑक्युलर लेंस (IOL) का पॉवर निकालने में प्रयोग की जाती है। वहीं ऑप्थेलमिक स्लिट लैंप एक माइक्रोस्कोप आधारित यंत्र है जिसकी कीमत ₹1,28,000 है। इसकी सहायता से आंख की अत्यंत सूक्ष्मता से जांच की जाती है, जिससे जटिल नेत्र रोगों की पहचान आसान हो जाती है।

डॉ. कटियार ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह मशीनें उपलब्ध हो सकीं, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नए स्तर पर ले जाएंगी।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से मशीनों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली को समझा और भविष्य में इसके लाभकारी प्रभावों पर चर्चा की।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post डीएम ने किया अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीनों का उद्घाटन, मिलेगी बेहतर सुविधा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जिला प्रशासन को सिविल डिफेंस ने सौंपे 6 आपातकालीन साइरन https://vishwavarta.com/emergency-siren-distribution/120254 Wed, 04 Jun 2025 10:13:52 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120254 लखनऊ। जनहित को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन साइरन वितरण की अहम पहल मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के अब्दुल कलाम हॉल में देखने को मिली। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्र ने जिलाधिकारी श्री विशाख जी को छह अत्याधुनिक आपातकालीन साइरन सौंपे। अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पूर्व …

The post जिला प्रशासन को सिविल डिफेंस ने सौंपे 6 आपातकालीन साइरन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। जनहित को प्राथमिकता देते हुए आपातकालीन साइरन वितरण की अहम पहल मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के अब्दुल कलाम हॉल में देखने को मिली। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्र ने जिलाधिकारी श्री विशाख जी को छह अत्याधुनिक आपातकालीन साइरन सौंपे।

अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में लगाए गए कई सायरन अब निष्क्रिय हो चुके हैं। इनकी मरम्मत संभव न होने के कारण आम जन की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में नए साइरन की आवश्यकता महसूस की गई। उन्होंने कहा कि आपातकालीन साइरन वितरण का उद्देश्य शहर में आपदा प्रबंधन और सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करना है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सायरन खराब हो गए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए, जबकि जो सायरन मरम्मत योग्य हैं, उन्हें जल्द से जल्द क्रियाशील कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर आवश्यकता के अनुसार और भी साइरन लगाए जाएंगे ताकि संकट के समय में सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण सुनिश्चित हो सके।

अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, उपनियंत्रक अनिता प्रताप और एडीसी मनोज वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सिविल डिफेंस की इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के समापन पर अमर नाथ मिश्र ने जनता से अपील की कि वे आपातकालीन साइरन की आवाज सुनने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे जिससे नागरिकों की सुरक्षा मजबूत हो।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post जिला प्रशासन को सिविल डिफेंस ने सौंपे 6 आपातकालीन साइरन appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पशु तस्करी पर रायबरेली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 7 शातिर दबोचे https://vishwavarta.com/pashu-taskari-raebareli-police/120251 Wed, 04 Jun 2025 09:41:52 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120251 रायबरेली। पशु तस्करी रायबरेली पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में सामने आई जब एसपी यशवीर सिंह ने 7 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने गुरुबक्शगंज और लालगंज थाने की संयुक्त टीम, एसओजी और सर्विलांस की मदद से इन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं—सद्दाम, सुलखान पहलवान, रीशु, सुजीत, …

The post पशु तस्करी पर रायबरेली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 7 शातिर दबोचे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। पशु तस्करी रायबरेली पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में सामने आई जब एसपी यशवीर सिंह ने 7 शातिर तस्करों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने गुरुबक्शगंज और लालगंज थाने की संयुक्त टीम, एसओजी और सर्विलांस की मदद से इन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं—सद्दाम, सुलखान पहलवान, रीशु, सुजीत, मोनू विश्वकर्मा, मोहर्रम अली और मोहम्मद चाँद। इनके पास से 4 भैंसें, 2 तमंचे, कई कारतूस और एक लोडर गाड़ी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। दिन में रैकी करने के बाद ये रात के समय भैंसों को चुरा लेते थे। फिर उन्हें उन्नाव स्थित एक स्लॉटर हाउस में बेच दिया जाता था। पशु तस्करी का यह नेटवर्क सुनियोजित तरीके से काम करता था, जिससे स्थानीय किसान और पशुपालक परेशान थे।

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में आरोपियों ने कई चौकाने वाले राज उगले। उन्होंने माना कि उनका गिरोह लंबे समय से रायबरेली और आसपास के जिलों में सक्रिय था। चोरी के पशुओं को तुंरत निकाल ले जाने के लिए लोडर गाड़ी का प्रयोग किया जाता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी सर्विलांस के चलते ही यह गिरोह पकड़ा जा सका।

एसपी यशवीर सिंह ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में गुरुबक्शगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेंगी।

रायबरेली पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई पशु तस्करों के लिए एक कड़ा संदेश है। स्थानीय लोगों ने इस पर राहत की सांस ली है। क्षेत्र में पहले से चल रही पशु चोरी की घटनाओं के बाद लोगों का पुलिस पर भरोसा डगमगाने लगा था, लेकिन इस सफलता से पुलिस ने अपना विश्वास फिर मजबूत किया है।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post पशु तस्करी पर रायबरेली पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 7 शातिर दबोचे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>