“दीपावली 2024: इस बार 31 अक्टूबर को विशेष मुहूर्त में मनेगी दीवाली। विद्वानों के अनुसार, 25 वर्षों में पहली बार आया दुर्लभ योग। जानें सही पूजन मुहूर्त और इसके लाभ।”
लखनऊ। इस बार दीपावली का विशेष पूजन मुहूर्त 31 अक्टूबर को प्रदोष काल में रहेगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्वान और ज्योतिषाचार्य प्रो. सर्वानंद झा और प्रो. मदन मोहन पाठक के अनुसार, महालक्ष्मी पूजन का विशेष मुहूर्त सूर्यास्त के बाद डेढ़ घंटे के लिए रहेगा, जिसमें पूजा से विशेष कृपा प्राप्त होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि 25 वर्षों में पहली बार ऐसा योग बना है, जिसमें अमावस्या प्रदोष काल में आएगी, जिससे लक्ष्मी पूजन का महत्व और बढ़ गया है।
विद्वानों का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार दीवाली पर चार तरह के पूजन करने का विधान है। इनमें पितृपक्ष, महाकाली, दरिद्रा निवारण, और महालक्ष्मी पूजन शामिल हैं। इस बार के दुर्लभ योग के अनुसार, 31 अक्टूबर को अमावस्या की रात ये सभी कर्म किए जा सकते हैं, इसलिए दीपावली का पूजन 31 अक्टूबर को ही किया जाना चाहिए। हालांकि, पूजा की तिथि का चयन लोगों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर निर्भर करता है।
“विश्ववार्ता परिवार की तरफ से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ”
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए हमारे विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट -मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal