साड़ी पहनकर लड़की ने मारी ‘गुलाटी’, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

आज दौर में लड़कियां लड़को से कम नहीं है। लड़कों को आसानी से ‘गुलाटी’ मारते हुए बहुत देखा होगा लेकिन लड़कियों को नही देखा होगा। लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में आप एक लड़की को न सिर्फ बैक फ्लिप मारते देख सकते हैं बल्कि इस दौरान वह साड़ी पहने हुए भी नजर आ रही है। बता दें कि इस लड़की का नाम पारुल अरोड़ा है।
इस वीडियो को देखकर यकीनन आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और आप बारबार इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साड़ी पहनकर आती है और अचानक से हवा में उछल जाती है और तेज गति से जमीन पर आकर खड़ी भी हो जाती है। इस वीडियो को अपर्णा जैन नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।
इस तरह दो युवतियों ने की एक युवक से शादी, पढ़िए प्यार की अनोखी दास्तान
इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ने स्लेटी रंग की साड़ी बांध रही है और वह एक मैदान की तरफ से चल कर आ रही है। इसी दौरान वह हवा में कूदती है और जमीन पर बिछी हुई नीली कारपेट पर नीचे गिरकर खड़ी हो जाती है। लड़की के इस स्टंट को ट्विटर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।
आज के समय में महिलाएं बहुत से ऐसे काम भी कर सकती हैं, जो पुरुष नही कर सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले पारुल का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो साड़ी पहनकर फ्रंट फ्लिप करते हुए नज़र आईं थीं। उनके इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया था।
OMG! धरती पर ये कचरा फेंक रहे एलियंस, हार्वर्ड प्रोफेसर के दावे से दुनिया हैरान
इस वीडियो को अब तक 05 लाख 22 हजार 100 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही इस वीडियो को अब तक 37 हजार लाइक्स और 6100 रिट्वीट मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस वीडियो पर अब तक 719 कमेंट्स भी आ चुके हैं।