Thursday , April 25 2024

लोकतंत्र की हत्या कर रही है केन्द्र सरकार: कांग्रेस

reshकानपुर । दिल्ली में पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रोवल की आत्महत्या के बाद राहुल गांधी के प्रति पुलिस के रवैए से कांग्रेस बेहद खफा है। जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और केन्द्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहा भारत माता प्रतिमा स्थल पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी ने झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया और सत्ता में आते ही मनमाफिक फैसले करने लगे।

कहा कि बुधवार को जिस तरह पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रोवल की आत्महत्या के बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। उससे साफ है कि केन्द्र सरकार को भारतीय लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। पवन गुप्ता ने कहा कि यह दुख की बात है कि सैनिक सीमा के बाद राजधानी में शहीद हो रहा है। जिसके पीछे नरेन्द्र मोदी की झूठ नीति है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार निरंतर संविधान के साथ खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है अब तो हद हो गई कि राहुल व दिल्ली सीएम अगर किसी से मिलना चाहे तो पहले केन्द्र सरकार से अनुमति ले।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि सैनिक के परिवार को आजीवन पेंशन व 50 लाख रूपए दिया जाय। इसके साथ डीएम कौशलराज शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की गई।

इस दौरान अभिजीत सिंह सांगा, राजाराम पाल, पवन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, कनिष्क पांडे, अभिनव तिवारी, आयुष, ममता तिवारी, के। के। तिवारी, इजहारुल अंसारी, अतर नईम आदि मौजूद रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com