Thursday , April 25 2024

घरेलू नुस्खे अपनाकर जोड़ों के दर्द से पाएं राहत

jodoठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या आम सुनने को मिलती हैं। यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। जोड़ों का दर्द शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है।
 
लंबे समय तक किसी एक जगह पर ही बैठे रहने, सफर करने से घुटनें अकड़ जाते हैं और दर्द करने लगते हैं। इसी को जोड़ों का दर्द कहते हैं।
 
सही समय पर इसका इलाज किया जाना चाहिए। नहीं तो यह गठिया का रूप भी ले सकता है। जोड़ दर्द होने की वजह गलत खान पान ही है। हड्डियों में मिनरल्स की कमी और बढ़ती उम्र भी इसकी एक वजह हो सकती है। 
 
जोड़ दर्द होने के लक्षण- खड़े होने, चलने और हिलने जुलने समय दर्द, सूजन और  अकड़न, चलते समय जोड़ों पर अटकन लगना, सुबह के समय जोड़ों का अकड़ाव होना पहचान के लक्षण हैं।
 
जोड़ों के दर्द को ठीक करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर दर्द से आपको जल्द राहत मिलेंगी। इन नुस्खों को अपने चिकित्सक की परामर्श के बिना ना प्रयोग करें।
 
सामग्रीः 10ग्राम- काली उड़द की दाल,  4  ग्राम -अदरक पिसा, 2 ग्राम -कपूर पिसा, 50 मि.ली.- सरसों का तेल की आवश्यकता होगी। 
प्रयोग करने की विधि- काली साबुत उड़द दाल, अदरक, कपूर को सरसों के तेल में 5 मिनट तक गर्म करें। फिर तीनों चीजों को छानकर तेल से बाहर निकाल लें। इस गुनगुने तेल से जोड़ों के दर्द की जगह मसाज करें। जल्द ही आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। दिन में 2 से 3 बार मसाज करें। 
 
इसके अतिरिक्त आप इन नुस्खों को भी प्रयोग में ला सकते हैं।
1- काली मिर्च को तिल के तेल में जलने तक गर्म करें। फिर इसे ठंडा होने पर उसी तेल से जोड़ों की मालिश करें।
2- अमरूद की 4-5 कोमल पत्तियों को पीस लें। उसमें थोड़ा सा काला नमक मिला लें। इसे रोजाना खाएं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।
3- अरंडी का तेल दर्द वाले स्थान पर लगाएं। उबाले हुए बेल के पत्तों को गर्म गर्म बांधे इससे भी आपको राहत मिलेगी। 
4- दो चम्मच बड़े शहद और 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाऊडर सुबह शाम एक गिलास गुनगुने पानी से लें। इससे भी दर्द में लाभ मिलेगा।
5- एक चम्मच मेथी के दाने रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह पानी निकाल दें और मेथी के बीजों को अच्छे से चबाकर खाएं। दर्द में लाभ मिलेगा।
6- गठिए के रोगी 4-6 लीटर पानी पीने की आदत डाल लें। इससे मूत्रद्धार के जरिए यूरिक एसिड बाहर निकलता रहेंगा। 
नुस्खा प्रयोग करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।
 
 
 
Click here to Reply or Forward
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com