Saturday , April 20 2024

भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई, PAK पोस्टों पर दाग रहे हैं मोर्टार

ami-mortarजम्मू। भारतीय सेना पाकिस्तानी रेंजर्स को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तानी सेना पुंछ की भिंबर गली, कृष्णा घाटी, नौशहरा सेक्टर में गोलीबारी कर मोर्टार भी दाग रही है।

पाक के कायराना पूर्ण हरकतों और अपने जवानों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने प्रतिशोध का जो संकल्प लिया था उसे वो पूरा कर रहे हैं। उत्तरी कमान के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने बताया कि कश्मीर के माछिल सेक्टर में हुए हमले के बदले सेना ने नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई की है।

2003 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय सेना ने पाक पोस्टों पर इतनी घातक गोलीबारी की हो। अपने शहीद जवानों के साथ बर्बरता के बाद भारतीय जवान प्रतिशोध लेने को आतुर हैं।

जानकारी के अनुसार भारतीय जवान पाकिस्तान की उन पोस्टों को निशाना बना रहे हैं जहाँ से आतंकवादियों को घुसपैंठ करवाने में मदद की जाती है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com