Thursday , April 25 2024

INDvsENG: धोनी ने वनडे में पूरे किए दस हजार रन, इस मामले में सचिन छूटे पीछे

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे हैं। 37 वर्षीय महेंद्रसिंह धोनी मैच दर मैच नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में भी ऐसा ही कुछ हुआ। धोनी सबसे बेहतर औसत के साथ अंतरराष्ट्रीय वनडे में10000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए।

धोनी को इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने के लिए 33 रनों की दरकार थी। धोनी के नाम अब 320 मैचों में 51.30 की औसत से 10004 रन हो चुके हैं। इसमें उनके 10 शतक और 67अर्द्धशतक शामिल है।

धोनी ने शनिवार को लॉर्ड्‍स वनडे में जैसे ही प्लंकेट की गेंद पर एक 1 रन लेकर अपने स्कोर को 33 तक पहुंचाया, उसके अंतरराष्ट्रीय वनडे में 10 हजार रन पूरे हो गए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के 12वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले भारत के सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ इस समूह में शामिल हो चुके हैं।

सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज। वहीं कुमार संगाकारा के बाद धोनी दस हजार रन बनाने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

वे 10000 वनडे रन 50 से ज्यादा के औसत से बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हो गए। उनसे पहले 10000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा औसत सचिन तेंडुलकर का था, जिन्होंने 463 मैचों में 44.83की औसत से सर्वाधिक 18426 रन बनाए थे। इसके बाद द. अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 328 मैचों में 44.36 की औसत से 11579 रन बनाए।

10000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे रन

18426 रन : सचिन तेंडुलकर (भारत – 463 मैच)

14234 रन : कुमार संगकारा (श्रीलंका – 404)

13704 रन : रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया – 375)

13430 रन : सनत जयसूर्या (श्रीलंका – 445)

12650 रन : महेला जयवर्धने (श्रीलंका – 448)

11739 रन : इंजमाम उल हक (पाकिस्तान – 378)

11579 रन : जैक्स कैलिस (द. अफ्रीका – 328)

11363 रन : सौरव गांगुली (भारत – 311)

10889 रन : राहुल द्रविड़ (भारत – 344)

10405 रन : ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज – 299)

10290 रन : तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका – 330)

10004 रन : महेंद्रसिंह धोनी (भारत – 320 मैच)

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com