Thursday , April 25 2024

IPL 10 : पुणे ने मुंबई को 7 विकेट से हराया, मैच में स्मिथ बने हीरो

पुणे।आईपीएल-10 का दूसरा मैच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस को पुणे ने 7 विकेट से हराया। मैच के हीरो रहे पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने 84 रन बनाए।

पहले बल्लेबाज करते हुए मुंबई इंडियन्स ने 185 रनों का टारगेट दिया था। कप्तान स्मिथ को बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

185 रनों का पीछा करने उतरी पुणे की टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तेज शुरूआत दिलाते हुए फिफ्टी जड़ी। रहाणे संग उतरे मंयक अग्रवाल कुछ खास नहीं कर पाएं और मैक्लीगेन के गेंद पर आउट हो गए। कैप्टन स्टीव स्मिथ के साथ कुछ देर पार्टनरशिप करने के बाद कुल 93 रन के स्कोर पर रहाणे 60 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद स्टोक्स ने स्मिथ के साथ 50 रन जोड़े।

स्मिथ ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए हॉफ सेंचुरी जड़ी। स्टोक्स 21 रन बना कर आउट हो गए। चौथे नंबर पर धौनी बल्लेबाजी करने उतरे। दोनों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। स्मिथ ने मुंबई के खिलाफ 84 रन की कप्तानी पारी खेलकर जीत पुणे के झोली में डाली। वहीं धौनी ने भी कप्तान स्मिथ का साथ देते हुए 12 रन बनाए।

मुंबई ने तेज शुरूआत की, पार्थिव पटेल और बटलर ने 4.2 ओवरों में 45 रन की साझेदारी की। पार्थिव पटेल 19 रन बनाकर ताहिर के गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ताहिर ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और जोस बटलर को भी लगातार आउट कर पवेलियन चलता किया। ताहिर के बाद रजत भाटिया ने भी अपना खेल दिखाया। रजत भाटिया ने अपनी पहली ही बॉल पर रायडू को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भाटिया ने अपने अगले ही ओवर में क्रुनाल पांड्या को चलता किया।

दबाब में आ चुकी मुंबई को किरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने संभाला औऱ धुआदार बल्लेबाजी की। आउट होने से पहले किरन पोलार्ड ने 17 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। पोलार्ड स्टोक्स की बॉल पर मयंक अग्रवाल को कैच थमा बैठे। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने अशोक डिंडा की जमकर धुनाई की। पंड्या ने इस ओवर में 4 छक्के और एक चौके की मदद से 28 रन बनाए।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com