IPL Auction 2021 : टूट गया युवराज सिंह का रिकॉर्ड, 16 करोड़ से भी ज्यादा में बिका ये खिलाड़ी
चेन्नई। IPL 2021 सीजन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। IPL फ्रेंचाईजियां अपने फेवरेट खिलाडियों के लिए जमकर बोलियां लगा रही हैं। जहां एक तरफ ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मॉरिस पर अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई है।

IPL 2021 की नीलामी में क्रिस मॉरिस की बल्ले-बल्ले हो गई है। साउथ अफ्रीका का ये क्रिकेटर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी हो गया है। वो 16 करोड़ 25 लाख में बिके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। मॉरिस ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। युवराज 16 करोड़ में बिक चुके हैं।
आईपीएल 2021 : अब इस नए नाम के साथ मैदान पर उतरेगी किंग्स XI पंजाब
ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 14 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। मैक्सवेल का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था। बता दें कि मैक्सवेल ने नीलामी से पहले आरसीबी के लिए खेलने की इच्छा जताई थी।
ग्लेन मैक्सवेल पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। पंजाब ने उन्हें 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये था, हालांकि आईपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिसके कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2020 में मैक्सवेल पूरे टूर्नामेंट में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे। मैक्सवेल ने 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे।