लखनऊ : सहारा ग्रुप मुख्यालय पर केन्द्रीय टीम की छापेमारी
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन आर्गेनाइजेशन (SFIO) की दिल्ली से आई एक टीम ने गुरुवार को सहारा ग्रुप के मुख्यालय पर छापेमारी की है। अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर स्थित सहारा इंडिया का मुख्यालय है।
ये भी पढ़ें- रिया चक्रवर्ती के दावे की पोल खोल रहा सुशांत का यह वीडियो
गुरुवार को केंद्रीय टीम ने मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आई इस टीम में करीब छह सदस्य हैं, जिनमें दो दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं। सहारा भवन के चौथे फ्लोर पर टीम ने दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया है।