“महाकुंभ 2025 में अडाणी ग्रुप और ISKCON की साझेदारी से लाखों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन कराया जाएगा। प्रयागराज के मेले में 2 रसोई और 40 जगहों पर महाप्रसाद वितरण की योजना बनाई गई है।”
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा सौगात आने वाला है। अडाणी ग्रुप ने घोषणा की है कि वह इस महायोजन में लाखों श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए अडाणी ग्रुप ने ISKCON के साथ साझेदारी की है।
13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलने वाले इस आयोजन के दौरान मेले के अंदर और बाहर 2 विशाल रसोई बनाई जाएंगी। इन रसोईयों से 40 प्रमुख स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को बढ़ावा देना है।

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपने ‘X’ हैंडल पर लिखा, “महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। हम ISKCON के साथ मिलकर इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।”
ISKCON के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सेवा भारतीय परंपरा और मानवता का अनूठा उदाहरण है। अडाणी ग्रुप द्वारा यह पहल मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ा सहारा बनेगी।
महाकुंभ का आयोजन भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। हर बार यह आयोजन करोड़ों श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है। अडाणी ग्रुप और ISKCON की यह साझेदारी महाकुंभ के महत्व को और भी बढ़ाने का काम करेगी।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal