मड़िहान मिर्जापुर: सुगापाख गांव में सोमवार की सुबह एक मासूम की पानी मे डूबकर मौत हो गयी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव निवासी संतोष आदिवासी का परिवार सुबह घर के काम काज में लगा हुआ था। दो वर्षीय पुत्री रिया आंगन में खेल रही थी। खेलते
खेलते पास में पानी से भरे स्टील के भगौने मे चली गयी। कुछ देर बाद घर वालों की नजर पड़ी तो वह शान्त थी। भगोले से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए।
जहां देखते ही डाक्टर आरएस वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजन रो रो कर हाल बेहाल हैं।
रिपोर्ट: अशोक सिंह मुन्ना