Saturday , April 20 2024

नोबेल जीतने वालों को 100 करोड़ का ऑफर: चंद्रबाबू नायडू

science-congressतिरुपति ।आंध्र प्रदेश के सीमए एन चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति में इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

TDP प्रमुख नायडू ने राज्य सरकार की तरफ से नोबेल पुरस्कार लाने वाले वैज्ञानिकों को 100 करोड़ रुपए के इनाम देने का एलान किया।

नायडू ने नोबेल पुरस्कार के साथ मिलने वाली राशि का 17 गुना देने का ऑफर दिया है। नोबेल के साथ 5.96 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है।

नायडू का यह ऑफर देश की किसी भी राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली इनाम राशि से कहीं अधिक है। नायडू ने दूसरी बार ऐसी बड़ी घोषणा की है। इससे पहले नायडू ने 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। उन्होंने नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए क्या किया जाए, इस पर जापान के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रफेसर तकाकी काजिता से सुझाव मांगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com