गणतंत्र दिवस की झांकी पर दिल्ली में मिले प्रथम पुरस्कार को अफ़सरों ने सीएम योगी को सौंपा
लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर पेश की गई झांकियों में से यूपी को पहला स्थान मिला है। उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। पीएम मोदी से लेकर सभी को यह झांकी पसंद आई थी। केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने राम मंदिर झांकी को पहला स्थान मिलने पर पुरस्कार से सम्मानित करते हुए, इसे यूपी के आला अधिकारियों के हाथों सौंपा। यूपी को दो वर्षों से लगातार पुरस्कार मिल रहा है। हालांकि पिछली बार दूसरा स्थान मिला था। इस बार पहला स्थान मिला है।

आज गणतंत्र दिवस की झांकी पर दिल्ली में मिले प्रथम पुरस्कार को अफ़सरों द्वारा सीएम योगी को दिया गया। इस मौक़े पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री एसपी गोयल, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, एलिएसी होम अवनीश अवस्थी तथा निदेशक सूचना शिशिर एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि गत दिवस 26 जनवरी, 2021 गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर झांकियां प्रस्तुत की गयी, जिसमें अयोध्या, उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर नामक झांकी को राज्य/केन्द्र शासित श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
Breaking : पुलिस ने यहां पर खत्म कराया किसानों का धरना, हिरासत में लिए गए इतने किसान
मुख्यमंत्री योगी ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2021 में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। मालूम हो कि पुरस्कार के रूप में प्राप्त ट्राॅफी और प्रशस्ति-पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

सीएम के मुताबिक, प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की असीमित सम्भावनाएं हैं। यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि, राष्ट्रीय राजधानी में उप्र की झांकी को प्राप्त प्रथम पुरस्कार से राज्य के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।
केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने नई दिल्ली में अपर मुख्य सचिव सूचना तथा सूचना निदेशक को पुरस्कार के रूप में ट्राॅफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। सूचना निदेशक ने उप्र की झांकी की अपार सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन, अपर मुख्य सचिव सूचना के दिशा-निर्देशन व अपनी टीम की मेहनत को दिया हे।