Friday , April 19 2024

सत्ता में आने पर सपा सरकार की परियोजनाओं की होगी जांच : गोयल

Power Minister Piyush Goyal at a press conferenceलखनऊ। केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा बनाये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे और लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्दबाजी में आधी-अधूरी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर इन सबकी जांच करायी जायेगी। 

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को प्रेसवार्ता में विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को दोहराते हुए कहा कि यूपी में परिवर्तन की लहर नहीं आधी चल रही है।

सारे आयोगों में भ्रष्टाचार है और बेरोजगारी चरम पर है। इसके अलावा विकास की योजनाओं में दोगुनी लागत लगाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

गोयल ने कहा कि अगला चुनाव विकास पर है और पीएम मोदी विकास का सिम्बल है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और विमुद्रीकरण प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रधानमंत्री पर लगाये आरोप के जवाब में कहा कि केजरीवाल के पास कोई साक्ष्य नहीं हैं। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कालेधन को लेकर जो मुहिम चलायी है, उसके तहत मैं युवाओं को प्रशिक्षित करने आया हूं। आज ढाई हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जो अपने गांव और शहर में के लोगों को विमुद्रीकरण का लाभ बतायेंगे।

उन्होंने कहा कि विरोधी दल गलतफहमियां पाले हुए हैं। वर्ष 2014 में यही हुआ। आज यादव हों या दलित सभी मेन स्ट्रीम से जुड़ना चाहते हैं। युवाओं के लिए कोई नीति नहीं है और भाजपा ही उनकी समस्याओं का समाधान कर सकती है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com