15 जनवरी को कांग्रेस मनाएगी किसान अधिकार दिवस, कृषि कानूनों के खिलाफ करेगी राजभवन मार्च
पटना। तीन कृषि कानूनों और पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्घि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस 15 जनवरी को राजभवन मार्च करेगी।

बुधवार को पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को पार्टी किसान अधिकार दिवस मनाएगी और पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में धरना देने के बाद राजभवन मार्च किया जाएगा।
गृहमंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा के शिक्षा मंत्री, कैमला में हुई घटना पर हुई चर्चा
इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा करेंगे।
मार्च में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित अन्य शामिल रहेंगे।