मऊ। ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के आयोजन में शुक्रवार को मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति से सराबोर हो उठा। इस यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। मिर्जाहादीपुरा चौक से शुरू होकर यह यात्रा सदर बाजार होते हुए सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद स्थल तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। जनसमूह के जोश और उल्लास ने माहौल को गौरवपूर्ण बना दिया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया।
👉 Read it also : एप्पल अगले साल लॉन्च कर सकता है स्मार्ट ग्लास, स्मार्टवॉच योजना रद्द
शहीद स्थल पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर वीर शहीदों को नमन किया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में खड़ा है।”

उन्होंने देश की जनता से आह्वान किया कि वे सेना के साहसिक कार्यों पर गर्व करें और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें। यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के प्रति सम्मान थी, बल्कि राष्ट्रप्रेम का भी प्रतीक बन गई।
इस मौके पर आनंद प्रताप सिंह, मनोज राय, अशोक सिंह, संतोष सिंह, संगीता द्विवेदी, सुधीर सोनकर, कृष्ण कांत राय, धर्मेंद्र राय, सचिंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, अंजनी सिंह, यशपाल, सत्या सिंह, मदन चौहान, आकाश मल्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link