हस्तरेखा शास्त्र : आपकी हथेली में छिपे हैं कई गहरे राज, ऐसे जानिए क्या है आपके हाथों में
हस्तरेखा शास्त्र से किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी पाई जा सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की हथेली की बनावट, लंबाई और मोटाई से उसके बारे में कई बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में आइए आज जानते हैं कि कैसे हस्तरेखा शास्त्र से हम किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की हथेली बायें हाथ की हथेली की तुलना में कुछ चौड़ी होती है, तो वह व्यक्ति अधिक व्यवहारिक होता है। ऐसे व्यक्ति को सामाजिक तौर पर भली प्रकार जाना जाता है।
चाणक्य नीति : इस काम को नहीं करने से व्यक्ति हो जाता है कंगाल
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति का दायां हाथ उसकी वर्तमान स्थिति को बताता है। व्यक्ति की महत्वकांक्षा और विकास के प्रकार समेत कई बातें हाथ की दायीं हथेली दर्शाती है।
अगर किसी व्यक्ति के कद के हिसाब से हथेली की लंबाई सामान्य होती है तो माना जाता है कि उसका कॉमन सेंस यानी सहज बुद्धि अधिक होती है। ऐसा व्यक्ति कल्पनाएं नहीं करता बल्कि कार्य करने का प्रयास करता है।
वहीं सामान्य लंबाई और चौड़ाई वाली हथेली वाले लोग अपने उद्देश्यों में सफल रहते हैं। साथ ही अपनी योजनाओं को पूर्ण करने में सफल होते हैं।
इसके साथ ही सामान्य हथेली वाले व्यक्ति कभी भी लड़ाई झगड़े को सुलझाने के लिए एक अच्छे मध्यस्थ के रूप में साबित होते हैं।
वहीं, जिन लोगों की हथेली सामान्य से छोटी यानी शरीर एवं कद के अनुपात से छोटी होती है तो वो किसी भी बात को मोटे तौर पर समझने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग किसी भी तर्क एवं नाप तौल के बिना चीज़ों को समझ सकते हैं।
साल 2021: सूर्य-शनिवार को होगा पृथ्वी के सबसे नजदीक, 6 जुलाई के बाद बढ़ेगी दूरी
हस्तरेखा के मुताबिक, अगर किसी के हाथ की बनावट बड़ी है तो वह व्यक्ति हर चीज़ को विस्तार से देखता है। सैद्धान्तिक होने के साथ नियम का पालन करने वाला माना जाता है। ऐसे लोग ऑडिट इंस्पेक्शन में काम करने के लिए उपयुक्त होते हैं।
वहीं छोटी हथेली वाला व्यक्ति किसी भी बात को सोचे समझे बिना जल्द ही बोल देता है। जबकि सामान्य से बहुत ज़्यादा बड़ी हथेली दूसरों की बातों में दखलअंदाजी करने वाला होता है।
इसके साथ ही जिन लोगों के हाथों की अंगुलियां लंबी, पतली और समान जोड़ वाली होती हैं, उनमें इच्छाशक्ति बहुत गजब की होती है।