चेहरे पर लगाइए ये फेसपैक, हर कोई खूबसूरती का राज़ जानने के लिए हो जाएगा बेचैन
अक्सर डॉक्टर आपको सेब खाने की सलाह देते हैं। कहते हैं An apple in a day, keeps doctor away यानी रोज अगर आप एक सेब खाएंगे तो आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि सेब खाने के साथ-साथ आप अपने चेहरे पर भी लगा सकती हैं। ये आपकी स्किन को पिंक ग्लो देगा।

अगर आपकी स्किन काफी डल और डैमेज हो गई है तो आपको सेब के छिलकों का बना फेसपैक जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपकी स्किन को क्लीन भी करेगा साथ ही सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप सेब के छिलकों से कैसे फेसपैक बना सकते हैं-
सेब का छिलका और कच्चा दूध
फेसपैक बनाने के लिए आपको चाहिए सेब का छिलका और कच्चा दूध। अब एक सेब का छिलका लीजिए और उसमें कच्चा दूध डालिए। अब इस मिश्रण को मिक्सर में पीस लीजिए। लेकिन ध्यान रखियेगा इसमें छिलका के मुकाबले में कच्चा दूध काफी कम होना चाहिए। जिससे फेसपैक पतला न हो। अब इस फेसपैक में आप चाहें तो आधा चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लीजिए। करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लीजिए।
टमाटर और सेब का छिलका
इस बार आपको सेब के छिलकों के साथ सूध नहीं बल्कि टमाटर का पल्प डालना है। दोनों को साथ में पीस लीजिए। और अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो इसमें आलू का रस भी मिला लीजिए। इन सब को मिलाकर चेहरे पर लगाइये और इसे करीब 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। अब अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लीजिए। आप ऐसा हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन क्लीन भी होगी। साथ ही पिंपल आदि भी चेहरे से गायब हो जाएंगे।
सेब का छिलका और नींबू का रस
सेब का छिलका और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे कुछ दिनों में गायब होना शुरू हो जाएंगे। इस पैक को बनाने के लिए आप सेब के छिलकों को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाइये और आधा चम्मच शहद डालिए। अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और फिर नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लीजिए। आप ऐसा हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे गायब होने लगेंगे।