Saturday , April 20 2024

रायबरेली: कांग्रेसियों ने केक काटकर प्रियंका वाड्रा को कहा हैप्पी बर्थडे

pppरायबरेली। कांग्रेस की रायबरेली प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस मौके पर लंगर, खिचड़ी भोज आयोजन सहित अनाथालय व कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।

साथ हीअस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये गये। वहीं लाल आश किरण की ओर से दीवानी कचेहरी में अधिवक्ता साथियों के साथ केक काटकर प्रियंका गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। केक सभी अधिवक्ताओं को खिलाया गया।

इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव की ओर से प्रियदर्शनी बुक बैंक की स्थापना की गयी। जिसमें कक्षा 9 से लेकर उच्च शिक्षा की पाठ्य पुस्तके छात्र व छात्राओं को अध्ययन के लिए दी जायेंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने घोषणा कि उनकी ओर से अलमारियां और किताबें बुक बैंक को उपलब्ध करायी जायेंगी।

धीरज श्रीवास्तव की ओर से कुष्ठ रोगियों को भोजन वितरित किया गया। तिलक भवन में तहरी लंगर का आयोजन हुआ। ब्लाक इकाईयों ओर से भी केक काअ कर प्रियंका गांधी का जन्म दिवस मनाये जाने के साथ साथ अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किये गये। शिवगढ़ ब्लाक में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, राजकुमार दीक्षित, सुरेश दीक्षित, रमेश शुक्ला, सुनील श्रीवास्तव, हीरालाल यादव, प्रमेन्द्र पाल सिंह गुलाटी, नौशाद खतीब, शैलजा सिंह, राजेश कुरील, राहुल बाजपेयी, शशिकांत पाण्डेय, अनिल मिश्रा, अनवर पठान, मृत्युंजय शुक्ला, पंकज सोनकर, शत्रोहन लाल सोनकर,, विजयशंकर अग्निहोत्री, समन्वयक रोहित सिंह, मनोज यादव, साजिद अली, शूजा खान व सुरेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

महराजगंज संवाददाता के मुताबिक प्रियंका गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेसी गरीबों के घर घर जाकर फल एवं बच्चों में टाफी वितरित किये। न्याय पंचायत मऊ के सभी काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुख मीठा करा कर और गरीबों मे फल व बच्चों मे टाफी बितरित कर अपनी जनप्रिय नेता प्रियंका जी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, शिवाकान्त अवस्थी, हरि चरण पासी, जीतू पंडित, संजय सिंह, राम शरण सिंह, सरवर अली, अशोक कुमार, राज कुमार पासी, दयाराम पासी आदि मौजूद रहें।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com