Thursday , April 25 2024

राहुल की हुई गिरफ्तारी, कांग्रेसी जलायेंगे प्रधानमंत्री का पुतला

rrr चंडीगढ़। दिल्ली में पुलिस द्वारा राहुल गांधी को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में हरियाणा में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री व दिल्ली पुलिस के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज करायेगी।

बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाने से रोकना दिल्ली पुलिस की तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है।

राहुल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को देखने गए थे जिन्होंने वन रैंक-वन पेंशन के मुद्दे को लेकर आत्महत्या की है।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस विधायल दल की नेता श्रीमती किरण चौधरी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे लोग राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सैनिक राम किशन ग्रेवाल को देखने के लिए गए थे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस की तानाशाही के खिलाफ कल वीरवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा।

कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली पुलिस प्रशासन और राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रबंधन के पुतले फूंकेंगे। उन्होंने कहा कि रामकिशन ग्रेवाल ने, जो भिवानी जिले के बम्बला गांव के रहने वाले थे, जंतर-मंतर पर एक रैंक-एक पेंशन को लेकर आत्महत्या की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अस्तपाल में किसी को जाने से रोकना पुलिस की तानाशाही है और लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां कोई आंदोलन या प्रदर्शन करने नहीं जा रहे थे, वे केवल एक पूर्व शहीद सैनिक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे। उन्होनें दिल्ली पुलिस की इस कार्यवाही की निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के इतिहास में एक और काला अध्याय जुड़ गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com