Wednesday , April 24 2024

रावत सरकार ने जनता के साथ धोखा किया: खंडूरी

khanदेहरादून। देवभूमि में रविवार को भाजपा सियासी संग्राम का शंखनाद करेगी।अब से कुछ देर बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के बीच स्थित रेसकोर्स में बन्नू स्कूल के परिसर में आयोजित परिवर्तन रैली में चुनावी पांचजन्य फूकेंगे।

शाह अभी रैली में नहीं पहुचे हैं लेकिन रैली स्थल पर  दो केंद्रीय नेता समेत बड़ी संख्या में राज्यस्तरीय नेताओ की भीड़ लगी है। रैली को पार्टी के बड़े नेता संबोधित कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद  भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि  प्रधानमंत्री के कालाधन के खिलाफ लिए गए एक्शन ने देश में क्रांति की नई लहार पैदा की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार भ्रस्टाचार में डूबी है। कोश्यारी ने कहा कि जनता मोदी जी के साथ है और 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा ने बनाया है। हमारी माँ बहनों के संघर्ष से निकले इस राज्य को भाजपा लुटते हुए नहीं देख सकती।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा है। निशंक ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से चुनावी तैयारै में जुटने का आह्वान किया। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि रावत सरकार  में सिर्फ लूटपाट का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि करदारनाथ आपदा के बाद केंद्र सरकार 7300 करोड़ रुपये स्वीकृत किये थे लेकिन ये सरकार उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं दे सकी इससे बड़ी लापरवाही दूसरी नहीं मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने हरीश रावत सरकार को भ्रष्ट्राचारी बताते हुए कहा कि रावत ने भाजपा सरकार के सारे जनहित के कार्यों को ख़त्म कर जनता के साथ अन्याय और धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही सही मायने में प्रदेश की हितैषी है।अटल जी की सरकार ने राज्य बनाया और इसे विशेष राज्य का दर्जा दिया जबकि कांग्रेस ने उस दर्जे को समाप्त कर प्रदेश को गर्त में धकेला है।

उन्होंने लोगों से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तक की लहर है।ये परिवर्तन रैली राज्य की सत्ता को परिवर्तित करेगी। उन्होंने कहा कि जब पहाड़ में कमल खिलेगा तभी पलायन और समस्याएं दूर होगी।पूर्व मंत्री मैदन कौशिक ने  सीएम के परिवार को भ्रस्टाचारी परिवार बताते हुए उन्हें सत्ता से उखड फेकने का आह्वान किया।

देहरादून के मेयर विनोद चमोली ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दिन अब समाप्त हो गए है। आने वाले चुनाव में जनता रावत सरकार का हिसाब कर देगी। बताते चले की अमित शाह के  संबोधन के बाद पूरे प्रदेश में पार्टी का संदेश ले कर जनता के बीच जाने वाले परिवर्तन रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पार्टी ने दो हाई टेक बसों को रथ के तौर पर तैयार किया है।

दोनों रथ प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊँ के सभी जिलों के प्रमुख स्थानों से हो कर गुजरेंगी। रैली में इस समय बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित है और अमित शाह का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।  

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com