ऋचा चड्ढा ने खेतों में काम कर रही महिलाओं का वीडियो साझा कर कसा तंज

अपने बेबाक बयानों और बोल्ड अंदाज के कारण चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिये हर मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं।
करीना कपूर खान ने शेयर की तैमूर-इनाया की क्यूट फोटो, दूसरी बार बनने वाली हैं मां
हाल ही में ऋचा चड्ढा ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कुछ महिलायें खेतो में काम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते ऋचा कहती है -‘महिलाएं, खेती कर सकती हैं लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती। हां क्यों नहीं?’
सोशल मीडिया पर ऋचा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। ऋचा ने इस वीडियो के जरिये किसान आंदोलन का विरोध कर रहे लोगों पर तंज कसा है। गौरतलब है देश में लगभग 2 महीन से चल रहे किसान आंदोलन का देश -विदेश के कई सेलिब्रिटी समर्थन कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो गुटों में बंटा हुआ है। कुछ लोग इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ इसके विरोध में भी हैं।
किसानों के चक्का जाम (Chakka Jam) के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पुलिस बिल्कुल भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। दिल्ली की तीन सीमाओं- सिंघु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर- जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस ने कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। किसान संगठनों का चक्का जाम दोपहर 12 बजे से तीन बजे चलेगा। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तरांखड में भी चक्का जाम नहीं होगा।