एक बार फिर पिता बने सैफ अली खान, पत्नी करीना कपूर खान ने दूसरे बेटे को दिया जन्म
मुंबई। बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर से पिता बन गए हैं। करीना कपूर खान ने आज अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना ने पति सैफ अली खान संग मिलकर अगस्त 2020 में अपने दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था।

बता दें कि अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है। डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज डेट का ऐलान
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए।
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ की रिलीज डेट तय, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
तैमूर अभी चार साल के हैं। करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं। नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं।