सउदी अरब ने इन 20 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या भारत भी है शामिल
रियाद। सउदी अरब ने कोरोना महामारी को देखते हुए भारत सहित 20 देशों की यात्रा पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। रियाद में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है।

Saudi Arab की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सउदी अरब किंगडम ने 2 फरवरी, 2021 से भारत सहित 20 देशों से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
Read Also : उत्तराखंड आपदा : नदी का जल स्तर बढ़ने से टनल में भरा पानी, रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
इन देशों में भारत, अर्जेंटीना, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, अमेरिका, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, पाकिस्तान, ब्राजील, पुर्तगाल, यूके, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, लेबनान, मिस्र और जापान शामिल हैं।