Thursday , April 25 2024

सिद्धू की बोली लगा सकता है गठबंधन : सिरसा

siचंडीगढ़। दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने नवजोत सिंह सिद्धू को नीलामी का सामान करार दिया है। कमेटी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला चुके हैं और अपना पंजाब पार्टी भी जल्द इस गठबंधन में शामिल हो सकती है।

यह गठबंधन सिद्धू की नीलामी लगा सकता है। चुनाव लडऩे के छिटपुट दूसरे इच्छुक भी इस गठबंधन से जुडऩे के लिए अपनी बोली लगा सकते हैं।

शनिवार को जारी बयान में सुखबीर बादल के खास माने जाने वाले कमेटी के महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने नवजोत सिंह सिद्धू को इस गठबंधन का केंद्र बिंदु करार दिया है। सिद्धू पर संजीदा तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सिद्धू इस गठबंधन में सबसे ज्यादा माल ऑफर करने वाले दल के साथ जा सकते हैं। वैसे सिद्धू की एक मात्र शर्त उनकी धर्मपत्नी के लिए उपमुख्यमंत्री पद की है।

सिरसा ने कहा कि चुनावों की घोषणा होने से पहले तक ही सिद्धू दंपत्ति अपने कैबिनेट जन्म की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की राजनीतिक सौदेबाजी से परेशान होकर बैंस बंधुओं को अपनी पार्टी तक का गठन करना पड़ा और तो और ओलंपियन हॉकी हीरो परगट सिंह बतौर आजाद चुनाव लडऩे का मन बना चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सिद्धू की किसी भी विचारधारा या कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नहीं है। सिद्धू की राजनीतिक कलाबाजियों ने उनकी हालत बद से बदतर बना दी है। हालत यह है कि टेलीविजन पर तमाशा करते-करते सिद्धू खुद एक तमाशा बन कर रह गए हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com