अपराधी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपराधी National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 20 Dec 2024 14:29:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png अपराधी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपराधी 32 32 बहराइच: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास,जानें क्यों? https://vishwavarta.com/bahraich-life-imprisonment-to-three-accused-know-why/115729 Fri, 20 Dec 2024 14:29:07 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115729 “बहराइच के दीवानी न्यायालय ने 2014 में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, तीनों पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह घटना 13 मार्च 2014 को हुई थी, जब लक्ष्मन यादव की गांव के कुछ व्यक्तियों ने पिटाई कर दी थी।” …

The post बहराइच: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास,जानें क्यों? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“बहराइच के दीवानी न्यायालय ने 2014 में हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, तीनों पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। यह घटना 13 मार्च 2014 को हुई थी, जब लक्ष्मन यादव की गांव के कुछ व्यक्तियों ने पिटाई कर दी थी।”

बहराइच। जिले के दीवानी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ने शुक्रवार को 2014 के हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने मलखान यादव, शेखू यादव और बड़कऊवा उर्फ अशर्फी लाल को दोषी ठहराते हुए उन पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। यदि यह आरोपियों द्वारा अर्थदंड की राशि नहीं अदा की जाती है तो उन्हें दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह मामला 13 मार्च 2014 का है, जब ग्राम फत्तेपुरवा मोहम्मद नगर निवासी लक्ष्मन यादव पल्लेदारी करके घर लौटे थे। उन्होंने अपनी बेटी को गाली देने का विरोध किया, जिसके बाद गांव के ही मलखान, राम गोपाल, शेखू और बड़कउ ने गुस्से में आकर लक्ष्मन यादव की रात को फावड़ा, बेलचा और लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के बेटे अमल कुमार यादव ने हत्या का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, और न्यायालय ने दो जुलाई 2015 से मामले की सुनवाई शुरू की थी। अंततः शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश ने तीन आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि ऑपरेशन कन्वेशन के तहत यह मामला सुलझाया गया, और न्यायालय के फैसले से न्याय की जीत हुई।

The post बहराइच: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास,जानें क्यों? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बुलंदशहर: डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश ढेर https://vishwavarta.com/bulandshahr-criminal-rajesh-carrying-a-reward-of-rs-1-5-lakh-killed/108257 Sun, 13 Oct 2024 11:21:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108257 बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हो गया। राजेश पर जनपद बुलंदशहर में एक लाख रुपये और अलीगढ़ में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ लगभग 50 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर …

The post बुलंदशहर: डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले से एक बड़ी खबर आई है जहां पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी राजेश ढेर हो गया। राजेश पर जनपद बुलंदशहर में एक लाख रुपये और अलीगढ़ में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ लगभग 50 मुकदमे दर्ज थे, जिनमें लूट, डकैती और गैंगस्टर जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

Read it Also :- योगी सरकार: बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा

यह मुठभेड़ CO अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश को घेर लिया, जिसके बाद हुई फायरिंग में राजेश मारा गया। मारे गए बदमाश से हथियार और वाहन भी बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ के दौरान थाना अहार प्रभारी और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि CO गिरजा शंकर त्रिपाठी की बुलेट प्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। मुठभेड़ के दौरान उनकी जैकेट में गोली लगी, लेकिन उन्होंने बहादुरी से कार्रवाई जारी रखी।

CO गिरजा शंकर त्रिपाठी अब तक लगभग 45 फुल एनकाउंटर कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने कई दुर्दांत अपराधियों को पकड़ा या ढेर किया है। पिछले दिनों लखनऊ में उन्होंने एक साथ तीन अपराधियों का भी एनकाउंटर किया था, जो उनकी साहसिकता और कुशल नेतृत्व का प्रतीक है।

इस मुठभेड़ से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है, और ऐसे दुर्दांत अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और समर्पण को दर्शाती है, जो जनसुरक्षा के लिए आवश्यक है।

The post बुलंदशहर: डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार https://vishwavarta.com/police-arrest-with-one-weapon-and-live-bullet/106432 Wed, 18 Sep 2024 11:37:15 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106432 पूर्वी चंपारण। जिले मेहसी थाना पुलिस ने अपराध की योजना को नाकाम कर हथियार समेत एक को गिरफ्तार किया है। ALSO READ: यमुना नदी में डूबे 4 युवकों के लिए देवदूत बनी मोहिनी इसकी जानकारी देते बुधवार को चकिया डीएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कारवाई के लिए एसपी स्वर्ण …

The post हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पूर्वी चंपारण। जिले मेहसी थाना पुलिस ने अपराध की योजना को नाकाम कर हथियार समेत एक को गिरफ्तार किया है।

ALSO READ: यमुना नदी में डूबे 4 युवकों के लिए देवदूत बनी मोहिनी

इसकी जानकारी देते बुधवार को चकिया डीएसपी सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कारवाई के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात से मिले निर्देश के आलोक में अनुमंडल मेहसी थाना पुलिस द्धारा नाकाबंदी करते हुए उझीलपुर गांव स्थित गंडक नदी के बॉध रोड़ से अवैध देशी पिस्टल एवं 3 कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र करण कुमार के रूप में हुई है। इस संदर्भ में मेहसी थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में चकिया डीएसपी के अलावे मेहसी थानाध्यक्ष रंधीर कुमार भट्ट,एसआई पूजा राज,प्रशिक्षु एसआई सौरभ कुमार व राहुल कुमार के साथ मेहसी थाना सशस्त्र बल एवं दफदार शामिल थे।

The post हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>