अपराध नियंत्रण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपराध-नियंत्रण National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 03 Jun 2025 13:29:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png अपराध नियंत्रण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपराध-नियंत्रण 32 32 पुलिस अधीक्षक ने मऊ में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को किया सम्मानित https://vishwavarta.com/swat-sog-surveillance-team-ganja-seizure-mau/120240 Tue, 03 Jun 2025 13:29:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120240 मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने पुलिस लाइन के सभागार में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी सराहनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सम्मान से टीम के सदस्यों को नए उत्साह के साथ अपने दायित्वों का …

The post पुलिस अधीक्षक ने मऊ में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को किया सम्मानित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने पुलिस लाइन के सभागार में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी सराहनीय सेवा और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस सम्मान से टीम के सदस्यों को नए उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।

दिनांक 25 मई 2025 को इस टीम ने एक शातिर अभियुक्त के कब्जे से 17 लोहे के बाक्स में 20 क्विंटल 4 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया था। इसके साथ ही एक डीसीएम वाहन भी जब्त किया गया था। इस सफलता से पुलिस विभाग की छवि आमजन में और मजबूत हुई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

The post पुलिस अधीक्षक ने मऊ में स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को किया सम्मानित appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
पिकअप से 6 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार https://vishwavarta.com/6-cattle-recovered-from-pickup-two-smugglers-arrested-two-absconding/111281 Sun, 10 Nov 2024 14:04:57 +0000 https://vishwavarta.com/?p=111281 कार और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त, पुलिस कर रही है फरार तस्करों की तलाश फाजिलनगर। तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार की भोर में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 6 गोवंशीय पशु बरामद किए और दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो तस्कर अंधेरे का …

The post पिकअप से 6 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कार और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त, पुलिस कर रही है फरार तस्करों की तलाश

फाजिलनगर। तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार की भोर में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 6 गोवंशीय पशु बरामद किए और दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तुर्कपट्टी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन गोवंशीय पशुओं को लेकर गोरखपुर से बिहार जा रहा है। इसके आधार पर मधुरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने हाइवे पर गाड़ाबंदी शुरू कर दी। तभी पुलिस को सामने से पिकअप आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही तस्करों ने पुलिस को देखा, वे वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दो तस्करों को दौड़कर पकड़ लिया। अन्य दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन में 4 गोवंशीय पशु बरामद किए। इसके अलावा, पुलिस ने तस्करों द्वारा इस्तेमाल की जा रही एक कार और तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की। पकड़े गए तस्करों की पहचान आरिफ अली और आदित्य चौहान के रूप में हुई, जो दोनों जिला देवरिया के नारायनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, श्यामसुंदर राम, उमेश यादव, रामजी कुमार, सत्यप्रकाश यादव, सुनील राजभर आदि शामिल रहे।

The post पिकअप से 6 गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, दो फरार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>