अपर पुलिस अधीक्षक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपर-पुलिस-अधीक्षक National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 16 Oct 2024 09:32:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png अपर पुलिस अधीक्षक Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अपर-पुलिस-अधीक्षक 32 32 शाहजहांपुर में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार https://vishwavarta.com/criminal-carrying-reward-of-rs-25000-arrested-in-shahjahanpur/108627 Wed, 16 Oct 2024 09:32:15 +0000 https://vishwavarta.com/?p=108627 शाहजहांपुर। एसओजी और रोजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर के मामले में ढाई महीने से फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी बदमाश को रोजा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बुधवार काे बताया कि एक सूचना पर रोजा थानाक्षेत्र की पुलिस और एसओजी टीम ने …

The post शाहजहांपुर में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
शाहजहांपुर। एसओजी और रोजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर के मामले में ढाई महीने से फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी बदमाश को रोजा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बुधवार काे बताया कि एक सूचना पर रोजा थानाक्षेत्र की पुलिस और एसओजी टीम ने आईटीआई काॅलोनी निवासी रजनीश उर्फ चौसा को अटसलिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि रोजा थाने पर बीती 31 जुलाई को गिरफ्तार रजनीश और उसके साथी कुंदन व मोहित के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। रजनीश गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने इनामी अपराधी रजनीश को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

also read:बहरामपुर में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, पढ़े पूरी ख़बर!

The post शाहजहांपुर में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे https://vishwavarta.com/there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-due-t/106425 Wed, 18 Sep 2024 11:10:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106425 जालौन । पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष पूरे परिवार के साथ मिलकर बुजुर्ग दम्पत्ती को बेरहमी से पिटाई की। ALSO READ: यूपी में स्टोर कीपर भर्ती के लिए 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले बुधू सिंह बेलदार का …

The post दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
जालौन । पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष पूरे परिवार के साथ मिलकर बुजुर्ग दम्पत्ती को बेरहमी से पिटाई की।

ALSO READ: यूपी में स्टोर कीपर भर्ती के लिए 100 नंबर की होगी लिखित परीक्षा,

कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले बुधू सिंह बेलदार का पड़ोस में रहने वाले अजय बेलदार से बीते दिनों मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। बुधवार काे पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अजय बेलदार अपने घर की महिलाओं के साथ लाठी और लोहे की खुरपी लेकर आ गए और उन्होंने बुधू सिंह बेलदार के ऊपर हमला बोल दिया। जिसे देखकर उसकी पत्नी मीरा देवी उसे बचाने पहुंची। मगर अजय बेलदार के घर के लोगों ने मीरा देवी के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस घटना को देख इलाके में हड़कम्प मच गया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है, जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगें, उनके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मुख्यमन्त्री के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण https://vishwavarta.com/on-the-arrival-of-the-chief-minister-the-superintendent-of-police-inspected-the-venue/106191 Sun, 15 Sep 2024 06:45:21 +0000 https://vishwavarta.com/?p=106191 बहराइच। मुख्यमंत्री आज 3.30 बजे महसी के सिसैया चूड़ामणि पहुंचेंगे। वह भेड़िया प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल सिसैया चूड़ामणि में आगमन पर सम्भावित कार्यक्रम के दृष्टिगत हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल …

The post मुख्यमन्त्री के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

बहराइच। मुख्यमंत्री आज 3.30 बजे महसी के सिसैया चूड़ामणि पहुंचेंगे। वह भेड़िया प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला ने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम स्थल सिसैया चूड़ामणि में आगमन पर सम्भावित कार्यक्रम के दृष्टिगत हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौजूद अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी महसी रूपेन्द्र कुमार गौड़ तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

YOU MAY READ ALSO: पुंछ में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सुरक्षाकर्मियों के जबर्दस्त घेरे में फंसे 2-3 आतंकी

The post मुख्यमन्त्री के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>