अमेरिकी राजनीति के समाचार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अमेरिकी-राजनीति-के-समाचा National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sun, 01 Dec 2024 12:17:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png अमेरिकी राजनीति के समाचार Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अमेरिकी-राजनीति-के-समाचा 32 32 भारतवंशी काश पटेल: ट्रम्प प्रशासन के विश्वासपात्र अब FBI की जिम्मेदारी संभालेंगे https://vishwavarta.com/bharatvanshi-kash-patel-trump-administration-confidant-will-now-take-charge-of-fbi/113689 Sun, 01 Dec 2024 12:16:59 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113689 “डोनाल्ड ट्रम्प ने गुजराती मूल के काश पटेल को FBI के नए डायरेक्टर के तौर पर चुना। पटेल नेशनल इंटेलिजेंस, रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा मामलों में लंबे समय से कार्यरत हैं। जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी।” अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द्रुथ’ पर घोषणा की …

The post भारतवंशी काश पटेल: ट्रम्प प्रशासन के विश्वासपात्र अब FBI की जिम्मेदारी संभालेंगे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“डोनाल्ड ट्रम्प ने गुजराती मूल के काश पटेल को FBI के नए डायरेक्टर के तौर पर चुना। पटेल नेशनल इंटेलिजेंस, रक्षा मंत्रालय और सुरक्षा मामलों में लंबे समय से कार्यरत हैं। जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी।”

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द्रुथ’ पर घोषणा की कि भारतवंशी कश्यप काश पटेल FBI के अगले डायरेक्टर होंगे। ट्रम्प ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें “अमेरिका फर्स्ट फाइटर” बताया।

गुजराती परिवार में जन्मे काश पटेल के माता-पिता युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन के शासन से बचने के लिए कनाडा और फिर अमेरिका पहुंचे थे। काश ने कानून की पढ़ाई के बाद सरकारी वकील के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद 2016 में ट्रम्प के साथ काम करना शुरू किया। उन्होंने ISIS, अल-कायदा के खिलाफ अभियानों और अमेरिकी बंधकों को छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई।

  • ट्रम्प प्रशासन में रक्षा मंत्रालय के चीफ ऑफ स्टाफ
  • नेशनल इंटेलिजेंस के डिप्टी डायरेक्टर
  • नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में आतंकवाद विरोधी कार्यक्रमों के सीनियर डायरेक्टर

ट्रम्प ने कहा कि काश पटेल के अनुभव से अमेरिका में बढ़ते अपराध, सीमा पर तस्करी और गैंगवार जैसे मामलों से निपटा जाएगा। उन्होंने पटेल की किताब “गवर्नमेंट गैंगस्टर्स” का भी उल्लेख किया, जिसमें सरकारी भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला गया है।

The post भारतवंशी काश पटेल: ट्रम्प प्रशासन के विश्वासपात्र अब FBI की जिम्मेदारी संभालेंगे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>