अल्पसंख्यक अधिकार दिवस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अल्पसंख्यक-अधिकार-दिवस National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 18 Dec 2024 12:44:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png अल्पसंख्यक अधिकार दिवस Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/अल्पसंख्यक-अधिकार-दिवस 32 32 अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: मंत्री ने दी ये बड़ी जानकारी https://vishwavarta.com/minority-rights-day-minister-gave-this-big-information/115485 Wed, 18 Dec 2024 12:44:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115485 “अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर दानिश आज़ाद अंसारी ने अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर सरकार के प्रयासों पर जोर दिया।” लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने अल्पसंख्यक …

The post अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: मंत्री ने दी ये बड़ी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर दानिश आज़ाद अंसारी ने अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य पर सरकार के प्रयासों पर जोर दिया।”

लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि यह दिन हमारे देश में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और कल्याण को प्रोत्साहित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक देश है, जिसमें विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं और हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को समानता, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।

दानिश अंसारी ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदायों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने का काम करती थीं। लेकिन अब केंद्र और प्रदेश की सरकार अल्पसंख्यक समुदायों को समान शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

अलपसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुंच और सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

The post अल्पसंख्यक अधिकार दिवस: मंत्री ने दी ये बड़ी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>