#आपातकाल Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/आपातकाल-2 National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 14 Dec 2024 06:07:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png #आपातकाल Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/आपातकाल-2 32 32 लखनऊ: असलहे के साए में डॉक्टर का अपहरण, फिरौती में वसूले 7 लाख https://vishwavarta.com/lucknow-doctor-kidnapped-at-gunpoint-rs-7-lakh-taken-as-ransom/115029 Sat, 14 Dec 2024 06:06:20 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115029 लखनऊ के चिनहट इलाके में डॉक्टर के अपहरण और फिरौती वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के बहाने संपर्क करने वाले बदमाशों ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को अगवा कर दो दिनों तक कार में घुमाया और जान से मारने की धमकी देकर 7 लाख रुपए की फिरौती वसूली। पुलिस ने …

The post लखनऊ: असलहे के साए में डॉक्टर का अपहरण, फिरौती में वसूले 7 लाख appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ के चिनहट इलाके में डॉक्टर के अपहरण और फिरौती वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के बहाने संपर्क करने वाले बदमाशों ने डॉक्टर सुरेंद्र सिंह को अगवा कर दो दिनों तक कार में घुमाया और जान से मारने की धमकी देकर 7 लाख रुपए की फिरौती वसूली। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पैरामेडिकल एडमिशन के बहाने रची साजिश

शंकरपुरी कॉलोनी निवासी डॉक्टर सुरेंद्र सिंह, जो चेन्नई की भारत सेवक समाज संस्था की फ्रेंचाइजी के तहत पैरामेडिकल कोर्स कराते हैं, को 8 दिसंबर की सुबह दो युवक एडमिशन की बात करने आए। इन युवकों ने 6 छात्रों के दाखिले की बात की और रात में डॉक्टर को मिलने बुलाया।

8 दिसंबर की रात डॉक्टर को किया अगवा

8 दिसंबर की रात 8 बजे, दोनों युवकों ने डॉक्टर सुरेंद्र को जबरन अपनी कार में बैठाकर अगवा कर लिया। इसके बाद डॉक्टर को अयोध्या ले जाया गया और 10 दिसंबर की रात तक कार में घुमाते रहे। इस दौरान बदमाशों ने डॉक्टर से 20 लाख रुपए की मांग की और धमकियां देकर उनके दामाद और करीबियों से 7 लाख रुपए बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

10 दिसंबर को वापस छोड़ा लखनऊ

अपहरणकर्ताओं ने 10 दिसंबर की देर रात डॉक्टर को वापस लखनऊ में छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कार्रवाई

DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन के बहाने डॉक्टर को जाल में फंसाया और फिरौती वसूलने की साजिश रची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

The post लखनऊ: असलहे के साए में डॉक्टर का अपहरण, फिरौती में वसूले 7 लाख appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली: दिवाली में पटाखों के विस्फोट से किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे https://vishwavarta.com/teenager-dies-due-to-explosion-of-firecrackers-during-diwali-four-seriously-burnt/110378 Sat, 02 Nov 2024 08:13:30 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110378 रायबरेली। दीपावली के पर्व में पटाखों के विस्फोट करते दौरान पांच झुलसे है जिसमें किशोर बालक की मौत हो गई है। जिले के गुरूबख्सगंज थाना कमे गांव लालबहादुर कापुरवा निवासी किशोर बालक सुशील कुमार पटाखा विस्फोट के दौरान झुलस गया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव को …

The post रायबरेली: दिवाली में पटाखों के विस्फोट से किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रायबरेली। दीपावली के पर्व में पटाखों के विस्फोट करते दौरान पांच झुलसे है जिसमें किशोर बालक की मौत हो गई है।

जिले के गुरूबख्सगंज थाना कमे गांव लालबहादुर कापुरवा निवासी किशोर बालक सुशील कुमार पटाखा विस्फोट के दौरान झुलस गया जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है, जबकि भदोखर के गांव बरगदहा निवासी अमित; हरचंदपुर कस्बा निवासी प्रेमप्रकाश; मिलएरिया थाना के अंबेडकरनगर निवासी संजय , गदागंज थाना के मिश्रापुरधूता निवासी अभय 18 वर्ष पटाखों के विस्फोट दौरान गंभीर झुलसने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

The post रायबरेली: दिवाली में पटाखों के विस्फोट से किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
रसोई घर में रखें गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, चार जख्मी https://vishwavarta.com/fire-breaks-out-due-to-gas-cylinder-explosion-in-kitchen-four-injured/110179 Thu, 31 Oct 2024 08:36:36 +0000 https://vishwavarta.com/?p=110179 मुंबई। पालघर जिले के बोइसर में स्थित अवधनगर इलाके में बीती रात एक घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना में चार लोग झुलस गए। चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और …

The post रसोई घर में रखें गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, चार जख्मी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मुंबई। पालघर जिले के बोइसर में स्थित अवधनगर इलाके में बीती रात एक घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना में चार लोग झुलस गए। चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। पुलिस के अनुसार रात को धमाका हुआ। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार बोइसर के अवधनगर इलाके में स्थित एक घर में बुधधार को देर रात अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया । इस घटना में घर में भोजन पका रहे चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझा दिया है, इस समय मौके पर कुलिंग का काम जारी है।

बोइसर पुलिस स्टेशन की टीम मामले की छानबीन कर विस्फोट होने के कारणों का पता लगा रही है।

The post रसोई घर में रखें गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी आग, चार जख्मी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>