उप मुख्यमंत्री का निर्देश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/उप-मुख्यमंत्री-का-निर्दे National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 26 Nov 2024 13:43:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png उप मुख्यमंत्री का निर्देश Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/उप-मुख्यमंत्री-का-निर्दे 32 32 स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार, उप मुख्यमंत्री ने सर्जन के निलंबन के आदेश दिए https://vishwavarta.com/corruption-in-health-department-deputy-chief-minister-orders-suspension-of-surgeon/113141 Tue, 26 Nov 2024 13:43:02 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113141 “मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सर्जन पर सर्जरी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की।” लखनऊ। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की सर्जरी के नाम पर रिश्वत लेने वाले सर्जन …

The post स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार, उप मुख्यमंत्री ने सर्जन के निलंबन के आदेश दिए appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सर्जन पर सर्जरी के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की।”

लखनऊ। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की सर्जरी के नाम पर रिश्वत लेने वाले सर्जन डॉ. देवेंद्र कुमार पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉक्टर पर जनहित कार्यों में लापरवाही, कर्तव्यहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त नाराजगी जताते हुए सीएमओ को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया, जिसने शुरुआती जांच में डॉक्टर को दोषी पाया।

डॉक्टर पर विभाग की छवि धूमिल करने और गर्भवती महिलाओं से सर्जरी के नाम पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप साबित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर डॉक्टर को निलंबित करने और मण्डलीय अपर निदेशक सहारनपुर मंडल से संबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डॉ. देवेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आरोप-पत्र तैयार करने की भी संस्तुति की है। उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The post स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार, उप मुख्यमंत्री ने सर्जन के निलंबन के आदेश दिए appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>