करिश्मा शिप्रा गिरफ्तारी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/करिश्मा-शिप्रा-गिरफ्तारी National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 23 May 2025 08:13:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png करिश्मा शिप्रा गिरफ्तारी Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/करिश्मा-शिप्रा-गिरफ्तारी 32 32 दो बहनों की साजिश: सहेली को मंदिर ले जाकर उड़ाए 40 तोले सोने के गहने https://vishwavarta.com/delhi-sisters-gold-theft-moti-nagar/120068 Fri, 23 May 2025 08:13:46 +0000 https://vishwavarta.com/?p=120068 दो बहनों ने रची साजिश के तहत दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में एक महिला के घर से 40 तोले सोने के गहने चुरा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने रणजीत नगर निवासी करिश्मा और रोहिणी सेक्टर 18 की रहने वाली शिप्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहनों ने एक सोची-समझी योजना के तहत …

The post दो बहनों की साजिश: सहेली को मंदिर ले जाकर उड़ाए 40 तोले सोने के गहने appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दो बहनों ने रची साजिश के तहत दिल्ली के मोती नगर क्षेत्र में एक महिला के घर से 40 तोले सोने के गहने चुरा लिए गए। इस मामले में पुलिस ने रणजीत नगर निवासी करिश्मा और रोहिणी सेक्टर 18 की रहने वाली शिप्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहनों ने एक सोची-समझी योजना के तहत इस चोरी को अंजाम दिया, जिसमें एक ने पीड़िता को मंदिर जाने का झांसा दिया, जबकि दूसरी ने घर में घुसकर गहने उड़ा लिए।

पीड़िता, जो बसई दारापुर की निवासी हैं और ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुज़ारा करती हैं, ने 18 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी बहन के पास से अपने हिस्से के 40 तोले गहने लेकर घर की अलमारी में रखे थे। उन्हें केवल उनकी सहेली करिश्मा और मकान मालिक के अलावा किसी को इसकी जानकारी नहीं थी।

17 मई को शिप्रा पीड़िता को झंडेवालान मंदिर ले गई। उसी दौरान करिश्मा ने पीड़िता के घर जाकर अलमारी से गहने चुरा लिए। जब पीड़िता ने अगली सुबह अलमारी खोली तो वह गहने गायब पाए। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो करिश्मा की हरकतें सामने आ गईं।

शुरुआत में करिश्मा ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि उन्हें पीड़िता के गहनों की जानकारी थी और चाबी कहां रखी जाती है, यह भी पता था। इसी आधार पर उन्होंने चोरी की साजिश रची।

पुलिस ने दोनों बहनों के पास से सभी गहने बरामद कर लिए हैं। अब इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस मामले से यह भी स्पष्ट होता है कि करीबी जान-पहचान के लोग भी लालच में रिश्तों को दरकिनार कर अपराध की राह चुन सकते हैं।

📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link

The post दो बहनों की साजिश: सहेली को मंदिर ले जाकर उड़ाए 40 तोले सोने के गहने appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>